{"_id":"67a26ac323f55367130c04cc","slug":"kurukshetra-railway-station-will-be-upgraded-under-amrit-bharat-station-scheme-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130969-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को अपग्रेड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश के आम बजट में हरियाणा को कई रेल परियोजनाओं की सौगात मिली हैं। 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन भी शामिल है, इसको लेकर लोगों में उत्साह है। वाराणसी की तर्ज पर बनाए गए रेलवे स्टेशन को और सुसज्जित और आधुनिक तकनीक से युक्त बनाया जाएगा, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के तहत स्टेशन के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार होगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सांसद नवीन जिंदल ने भी मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया कि उन्होंने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करवाकर कुरुक्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय न केवल कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को गति देगा, बल्कि यात्रियों की सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार लाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और इस प्रकार की योजनाएं क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेंगी। सांसद जिंदल ने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस दौरान रेल मंत्री से मिलकर कुरुक्षेत्र के विकास के लिए रेलवे से संबंधित अनेक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया था ताकि संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए रेलवे संबंधित कई कार्य किये जा सके।