फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, police test, Kurukshetra, news

15 जून से 4 जुलाई तक चलेगी आरक्षी टेस्ट प्रक्रिया

Sun, 05 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 05 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही पद के लिए 18 हजार परीक्षार्थी फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। यह टेस्ट प्रक्रिया 15 जून से 4 जुलाई तक सुबह 5 बजे और शाम 4 बजे दोनों सत्रों में चलेगी। यह जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने शनिवार को दी। टेस्ट प्रक्रिया में परीक्षार्थी को 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


दौड़ के समयानुसार अंक निर्धारित हैं। एचएसएससी ने 20 से 25 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 15 से 10 अंक निर्धारित किए हैं। इस टेस्ट प्रक्रिया की सभी तैयारियां 13 जून से पहले प्रशासनिक अधिकारियों को मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। टेस्ट प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता होगी। चेयरमैन  भारत भूषण भारती शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की एक  बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इसके उपरांत चेयरमैन भारत भूषण भारती,  उपायुक्त राजनारायण कौशिक, डीएसपी कृष्ण कुमार व जिला स्तर के तमाम अधिकारियों ने उमरी चौंक से लेकर आयुर्वेदिक कालेज तक के ट्रैक का जायजा लिया। 
विज्ञापन


परीक्षार्थी उमरी चौक से आयुर्वेदिक कॉलेज (वाया पलवल रोड के सामने से) 2.5 किलोमीटर आएंगे और फिर 2.5 किलोमीटर दौड़ कर उमरी चौक तक पहुंचेंगे। इस मौके पर उपायुक्त राजनारायण कौशिक, नगराधीश डॉ. पूजा  भारती, डीएसपी कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed