फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Liquor contractor shot dead with seven bullets

Kurukshetra : शराब ठेकेदार को सात गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

Fri, 13 Jun 2025 11:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:57 PM IST
सार

बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस रात करीब 11 बजे तक भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई।
 

विज्ञापन
Kurukshetra: Liquor contractor shot dead with seven bullets
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे उस समय सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने बाजार के बीच शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस रात करीब 11 बजे तक भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई जबकि सीआईए सहित तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी रहीं।

विज्ञापन


बताया गया कि मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला शराब ठेकेदार शांतनु कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे के समीप मीना बाजार में वे सीगरेट पीने के लिए रूके थे। तभी बिना नंबर की स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उस पर आठ राउंड गोलियां चलाई, जिनमें से सात गोलियां लगी।
विज्ञापन


इससे ठेकेदार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े तो उन्हें आनन-फानन में मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह शाहाबाद में शराब के ठेकों की जिम्मेदारी संभाल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने शाहाबाद के आसपास दर्जन भर से ज्यादा ठेके छुड़वाए हुए थे। वह शाहाबाद में किराए के घर पर अकेले ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद एसपी नीतिश अग्रवाल, शाहाबाद डीएसपी राजकुमार भी मौके पर पहुंचे तो टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई। पुलिस का कहना है कि यह वारदात किसी पुरानी रंजिश, आपराधिक लेन-देन या शराब कारोबार से जुड़े विवाद से जुडी हो सकती है।

बाइक छीनकर भागे बदमाश
बदमाश जब ठेकेदार पर गोलियां बरसाकर भागने लगे तो मौजूद लोगों ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया। इसी दौरान अफरा-तफरी भी फैल गई तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। कुछ दूरी पर उन्होंने एक व्यक्ति को पिस्तौल तान दी और उसकी बाइक लेकर भाग निकले।


पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पंजाब बॉर्डर, हिमाचल बॉर्डर और उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर जांच तेज कर दी गई है। वहीं शाहाबाद थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed