फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, cmm, Kurukshetra, news

सीएम ने की शाहाबाद पर सौगातों की बारिश

Sun, 05 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 05 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, cmm, Kurukshetra, news
सीएम - फोटो : bureau
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि  शाहाबाद हलके के गांवों और शहर के वार्डों को नया रूप देने और हलके की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर राज्य सरकार की तरफ से 200 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इतना ही नहीं शाहाबाद शुगर मिल के साथ डिस्टलरी के लिए 75 करोड़, हॉकी स्टेडियम के लिए 3 करोड़ और शाहाबाद-लाडवा को फोरलेन बनाने के लिए 13 करोड़ खर्च किया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में दूध कलेक्शन सेंटर और हरियाणा के एकमात्र राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को आयुष विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभा के संयोजक हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की ओर से रखी गई 37 मांगों पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को शाहाबाद की अनाज मंडी के प्रांगण में शाहाबाद विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की ओर से आयोजित विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री को राज्यमंत्री ने पगड़ी पहनाकर, शॉल व गदा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री बेदी व हलका के कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद राजकुमार सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा प्रभारी रामेश्वर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, धर्मवीर डागर को बड़ी सादगी से शाल भेंट की।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनसभा में उमड़ी भीड़ पर विकास रैली के संयोजक राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि लोगों के उत्साह को देखकर वे गदगद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहाबाद में पिछले डेढ़ वर्षों में विकास कार्यों पर 82 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब ठोल अनाज मंडी के नवनिर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख, शाहाबाद मारकंडा, कलसाना व मोहनपुर पुल के लिए 13 करोड़ रुपये, हलका के युवाओं के रोजगार के लिए आटो मार्केट बनाने, शाहाबाद के गांव जंदेड़ी में 8 एकड़ जमीन बड़ा स्टेडियम बनाने के लिए 2 करोड़ 50 लाख, अनाज मंडी में किसान विश्राम गृह बनाने, शाहाबाद में 100 बेड का अस्पताल बनाने, शुगर मिल में डिस्टलरी के लिए 75 करोड़, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये, एचएसआईआईडीसी की 10 एकड़ जमीन पर वनस्पति घी की फैक्टरी लगाने और शाहाबाद को उद्योग के लिए पिछड़ा वर्ग की सी श्रेणी में रखने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उद्योग लगाने वाले को हर प्रकार की सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी।
सीएम ने शाहाबाद में हलका विधायक और उपायुक्त को हुडा का एक नया सेक्टर बनाने के लिए जमीन तलाशने के लिए कहा। शहीद उधम सिंह ट्रस्ट को स्मारक बनाने के लिए 21 लाख रुपये, उपमंडल अधिकारी कांप्लेक्स के नवनिर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये, शाहाबाद लाडवा रोड को फोरलेन करने के लिए 14 करोड़, हाकी स्टेडियम के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने शहर के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ और गांवों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि हलका विधायक और प्रदेश के युवा राज्यमंत्री कृष्ण बेदी द्वारा रखी गई सभी मांगों को मंजूर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में आरओबी और रेलवे अंडर पास बनवाने के लिए मंजूरी ले ली है और हलका के अनुसार रेलवे आरओबी और अंडर पास का कार्य पूरा कराया जाएगा। राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि मनोहर लाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो सभी जिलों के लिए समान रूप से विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हलका वासियों की तरफ विकास के लिए मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा। इस सभा को परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिप चेयरमैन गुरदयाल सन्हेड़ी, महामंत्री रविन्द्र सांगवान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रविन्द्र सांगवान ठोल, विक्रम अटवान, अरूण कंसल, संदीप टिवाना, सुरेन्द्र सिंह सरपंच फतेहगढ़ झरौली, कर्णराज तूर, गौरव बेदी, राहुल राणा, मुलख राज गुंबर, कमल शर्मा, जसविंद्र नारंग, रिंकू बैरागी, सुरेन्द्र माजरी कश्यप, यादविन्द राणा, तिलक राज अग्रवाल, कर्ण बेदी, तेवर खान, अनिल गर्ग गोलपुरा, राहुल राणा, कमल शर्मा, अमरजीत डांगी तथा तेवर खान सहित अन्य मौजूद रहे।

भारी गर्मी से रहा बुरा हाल
भारी गर्मी से शेड के नीचे लोगों का बुरा हाल था। लोग पानी के लिए तरसते देखे गए। हालांकि शेड से बाहर पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था थी, लेकिन शेड के भीतर लोग पानी के बिना परेशान थे। यहां तक की वीआईपी, गेलरी व प्रेस गेलरी में भी लोग पानी मांगते देखे गए।

बिजली आने-जाने का चलता रहा सिलसिला
रैली के दौरान बिजली आने-जाने का सिलसिला लगातार चलता रहा। यहां तक कि जब सीएम बोल रहे थे, तब भी कुछ क्षणों के लिए बिजली गुल हो गई और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। लेकिन, फिर भी सीएम ने अपना भाषण जारी रखा। मंच पर लगी एलईडी भी सीएम के आते ही बंद हो गई। यहां तक की पंडाल के अंतिम छोर पर लगी एलईडी को ठीक करने के लिए मंच से बार-बार घोषणा भी होती रही।


भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से
अपने भाषण की शुरुआत में सीएम ने भारत माता की जय का उद्घोष कराया। आवाज कम आने पर उन्होंने कहा कि हाजिरी के हिसाब से आवाज कम है और आवाज इतनी बुलंद होनी चाहिए कि अंबाला तक सुनाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed