फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra beat Faridabad in Chess 17 age group

Kurukshetra News: शतरंज 17 आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को हराया

Sat, 09 Sep 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 09 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra beat Faridabad in Chess 17 age group
कुरुक्षेत्र। शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​​खिलाड़ी।
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय स्कूली क्रीड़ा प्रतियोगिता आयु वर्ग 17 वर्ष व 19 वर्ष लड़के हाॅकी, शतरंज व साइकिलिंग का जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) श्रीपाल बंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी जिलों के खिलाड़ी आठ से 10 सितंबर तक भाग लेंगे।
विज्ञापन

श्रीपाल बंसल ने बताया कि पहले दिन शतरंज 17 वर्ष आयु वर्ग में कुरुक्षेत्र ने फरीदाबाद को, हिसार ने महेंद्रगढ़ को, गुरुग्राम ने करनाल को, सोनीपत ने नूंह को, अंबाला ने पलवल को, पंचकूला ने भिवानी को, पानीपत ने चरखी दादरी को, फतेहाबाद ने रेवाड़ी को, सिरसा ने जींद को हराया। आयु वर्ग 19 वर्ष लड़कों में गुरुग्राम ने जींद को, फरीदाबाद ने कैथल को, पानीपत ने करनाल को, फतेहाबाद ने कुरुक्षेत्र को, सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को, रेवाड़ी ने भिवानी को, चरखी दादरी ने रोहतक को, झज्जर ने यमुनानगर को हराया। अंबाला व पंचकूला व चरखी दादरी व रोहतक में मैच बराबरी पर रहा। शतरंज का आयोजन एमएस मोंटेसेरी स्कूल सेक्टर- 3 में हुआ।
विज्ञापन

हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन शाहाबाद में हुआ, जिसमें ओपनिंग मैच आयु वर्ग 17 वर्ष में भिवानी ने करनाल को 2-1 से हराया। शतरंज में विकास वर्मा, सतीश दलाल, राजीव कुमार, जयप्रकाश, रमेश दलाल, कमल चंद्र, चंद्रभान कमोदा, सुभाष चंद, श्याम सुंदर, पवन कुमार, अनिल, रमेश बलजीत, सीमा, ममता, राजकुमार, हिमांशु गौड़, राजेश शर्मा सरसा, रोहताश स्वामी, कर्मबीर और हाकी में संदीप डांगी, सतबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed