फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kuruchetra

अमावस्या पर श्रद्वालुओं ने ब्रह्मसरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 02 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kuruchetra
kuruchetra - फोटो : Kurukshetra
श्रावणी हरियाली अमावस्या पर वीरवार को धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर एवं सन्निहित सरोवर पर हजारों श्रद्वालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हरियाणा के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त पंजाब, दिल्ली व उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्वालु अल सुबह ही तीर्थ स्थल पर पहुंचे। दोनों सरोवरों के घाट पर तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं से पिंडदान कराया।
विज्ञापन

वहीं सरोवरों के आस-पास बने पैत्रिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने पितृ दोष की शांति के लिए सूर्य देवता को जलांजलि भेंट कर तर्पण किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर फल, मिष्ठान, अन्न, तन्दुल एवं वस्त्र आदि दान पुण्य कर अपने पूर्वजों की आत्मिक शांति की मनोकामना की। तीर्थों में डुबकी लगाने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। इसके अतिरिक्त धर्मनगरी के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जिसके चलते बिरला मंदिर व गुरुद्वारा छठी पातशाही के समक्ष मुख्य रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed