फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurkshetr

प्रबंधन प्रबंधन एक्ट के तहत कंट्रीवुड होटल के मालिक को नोटिस।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
kurkshetr
शाहाबाद उपमंडल अधिकारी नागरिक डा. किरण सिंह ने शाहाबाद में कंट्री वुड होटल के मालिक को आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 57 के तहत नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जारी होने के 24 घंटे के अंदर होटल मालिक को जवाब देना होगा, अगर निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं मिला तो होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अहम पहलू यह है कि इस धारा के तहत 1 साल की सजा और जुर्माना या फिर दोनों की सजा सुनाई जा सकती है। \tएसडीएम डा. किरण सिंह ने शुक्रवार को देर सायं एनएच-24 पर अम्बाला की तरफ भारत पेट्रोलियम के साथ कंट्री वुड होटल शाहबाद के मालिक को नोटिस जारी करते हुए कहा कि 9 अप्रैल 2020 को एसडीएम कार्यालय में कंट्री वुड होटल कैम्पस में आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 65 के तहत कमरों को अधिकृत करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था। इन कमरों को कोविड-19 के तहत अधिकृत किया जाना है। इस बैठक में कंट्री वुड होटल का मालिक उपस्थित नहीं हुआ और मालिक ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर मनोज राणा को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed