{"_id":"62533ac84bbe190a943a7fec","slug":"kuntiya-s-election-tomorrow-full-power-to-the-candidates-kurukshetra-kurukshetra-news-knl104542627","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंटिया का चुनाव कल, प्रत्याशियों को झोंकी पूरी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंटिया का चुनाव कल, प्रत्याशियों को झोंकी पूरी ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) चुनाव के मात्र एक दिन शेष बचा है। 12 अप्रैल को विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग क्लब सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रविवार को छुट्टी के दिन कर्ण सिंह ग्रुप, सुनील कक्कड़ ग्रुप और रजवंत कौर ग्रुप ने तूफानी दौरा किया। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ कर्मचारियों के घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।
कक्कड़ ग्रुप के प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा और महासचिव पद के प्रत्याशी रविंद्र तोमर ने अपने प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ देर रात तक कर्मचारियों से मुलाकात की। प्रत्याशियों और समर्थकों ने अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। नीलकंठ शर्मा व रविंद्र तोमर ने कहा कि उन्होंने हमेशा कुंटिया की मजबूती के लिए कार्य किए हैं और आगे भी करेंगे। विपक्षी ग्रुप कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को पता है कि उनके हित कहां सुरक्षित हैं। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन सुनील कक्कड़, सतीश शर्मा, डॉ. जीत सिंह शेर, यशपाल सैनी, कैलाश शर्मा, पुष्पेंद्र तोमर, जयपाल सैनी व नरेश मग्गु सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
कर्ण सिंह ग्रुप ने मिर्जापुर, प्रोफेसर कॉलोनी, शांति नगर, आजाद नगर और विश्वविद्यालय परिसर में कर्मचारियों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। कर्ण सिंह ग्रुप के चेयरमैन भारत भूषण व प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर ने कहा कि कुंटिया चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ कि विपक्षी ग्रुपों को कुछ कार्यकारिणी क्षेत्रों में कोई उम्मीदवार नहीं मिला, जिससे बिना किसी मुकाबले के कर्ण सिंह ग्रुप के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हो गए। आरोप लगाया कि पिछली कार्यकारिणी ने तीन वर्षो से कर्मचारियों के हितों में कोई काम नहीं किया। कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि हैं और उनके लिए वह लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
रजंवत कौर ग्रुप ने रविवार को किरमिच रोड, केयू कैंपस, शांति नगर, दिलदारनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी में घर-घर जाकर कर्मचारियों से वोट की अपील की। प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर ने कहा कि एसएफएस के बजटिड पदों पर समायोजन होने के सरकारी पत्र को वापस करवाकर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। कहा कि विपक्षी दलों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे। महासचिव के प्रत्याशी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा लक्ष्य कुंटिया की एकता व इसका खोया हुआ मान-सम्मान को वापस दिलाना है।