फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntiya elections on 14th, nominations can be withdrawn today

Kurukshetra News: कुंटिया चुनाव 14 को, आज वापस लिए जा सकेंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kuntiya elections on 14th, nominations can be withdrawn today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव 14 फरवरी को होगा, जिसके लिए प्रधान पद सहित अन्य पदों के लिए योद्धा मैदान में उतर गए हैं। बुधवार को नामांकन पत्र लिए जा सकेंगे। चुनावी योद्धाओं में पूरा उत्साह दिखाई दिया। कर्ण सिंह ग्रुप, गुज्जर ग्रुप और शेर ग्रुप के उम्मीदवारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन पत्र भरा।
चुनाव को लेकर कर्मचारियों के तीन ग्रुप सामने आए हैं, जिनमें प्रधान, उपप्रधान सहित अन्य पदों के लिए प्रत्येक ग्रुप से नामांकन भरा गया है। चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में उत्साह बना हुआ है। अपने अपने उम्मीदवारों के साथ कर्मचारी नारेबाजी करते हुए चुनाव अधिकारी डॉ. विवेक चावला के कार्यालय पहुंचे। यहां उम्मीदावारों ने कर्मचारियों से कई वादे किए। चुनावी मैदान में प्रधान पद के लिए कर्ण सिंह ग्रुप से निवर्तमान प्रधान राजवंत कौर, शेर ग्रुप से पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा और रामकुमार गुर्जर ग्रुप से पूर्व में प्रधान रह चुके रामकुमार गुज्जर चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान रजवंत कौर ने बताया कि उनके कर्ण सिंह ग्रुप से वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए चंद्रपाल, उपप्रधान पद के लिए राकेश कुमार, महासचिव पद के लिए भारत भूषण, सह सचिव पद के लिए कुलदीप बत्रा, कैशियर पद के लिए विकास कांटेवाल और प्रेस सचिव पद के लिए राजेश शर्मा ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा ने बताया कि उनके शेर ग्रुप से वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सुरेंद्र, उपप्रधान मुकेश कुमार, महासचिव रविंद्र तोमर, सह-सचिव मनीष बालदा, प्रेस सचिव जगदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए जसवंत ने नामांकन भरा है। वहीं पूर्व प्रधान रामकुमार गुज्जर ने बताया कि उनके गुज्जर ग्रुप से वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए जसबीर सिंह सहोता, उपप्रधान रामनाथ, महासचिव प्रमोद शर्मा, सह-सचिव राम कुमार सैनी, प्रेस सचिव सुनील कुमार टामक, कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजभूषण ने नामांकन भरा है। इसी के साथ अलग-अलग ग्रुप और चुनाव क्षेत्र से कार्यकारिणी सदस्य भी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed