{"_id":"6a135804a2bc32369001ce17","slug":"ku-opens-admissions-for-40-seats-in-environmental-science-and-sustainability-course-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155387-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू में पर्यावरण विज्ञान एवं सस्टेनेबिलिटी कोर्स की 40 सीटों पर दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू में पर्यावरण विज्ञान एवं सस्टेनेबिलिटी कोर्स की 40 सीटों पर दाखिले शुरू
Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पर्यावरण विज्ञान विभाग । संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज में बैचलर ऑफ वोकेशन इन एनवायरमेंटल साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी (बीवोक-ईएसएस) कोर्स में दाखिले शुरू हो गए हैं। इस कोर्स के लिए 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्ष 2006 से संचालित हो रहा विश्वविद्यालय का पर्यावरण विभाग अब युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा देने पर फोकस कर रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह तीन वर्षीय इंडस्ट्री-लिंक्ड अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. परमेश कुमार ने बताया कि किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास विद्यार्थी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा और किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है जबकि अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, रिसर्च आधारित अध्ययन, फील्ड विजिट, प्रोजेक्ट वर्क और इंडस्ट्री एक्सपोजर दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थानों और उद्योगों में इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी पर्यावरण सलाहकार, रिसर्च असिस्टेंट, रिसोर्स मैनेजर और एनवायरमेंटल एनालिस्ट के रूप में कॅरिअर बना सकेंगे।