फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Mess employees took to the streets for their demands

Kurukshetra News: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे केयू मेस कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
KU Mess employees took to the streets for their demands
कुरुक्षेत्र। विधायक के निवास पर रोष जताते केयू मेस कर्मचारी।
कुरुक्षेत्र। केयू के हॉस्टल मेस वर्कर यूनियन कर्मचारी ने मांगों को लेकर जमकर रोष जताया। हॉस्टल मेस वर्कर यूनियन के बैनर तले सभी मेस वर्कर शनिवार को केयू में इकट्ठे हुए और जुलूस की शक्ल में मोटरसाइकिलों पर नारेबाजी करते हुए रोष जताते विधायक के निवास स्थान पर पहुंचे और विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रोष मार्च की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के प्रधान रजनीश मिश्रा ने बताया कि मेस वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की मांगे पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी हैं, जिसके लिए मजबूर होकर होस्टल मेस वर्कर यूनियन के कर्मचारियों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया है और विधायक की ओर से आश्वासन भी दिया गया है कि शिक्षामंत्री के सामने मेस कर्मचारियों की सभी मांगों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव सुभाष पारचा ने बताया कि मैस कर्मचारियों की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं, जिसकी ओर केयू प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए मांगों को लेकर विधायक को मांग पत्र सौंपा गया है। इस मौके पर उप प्रधान उमाशंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार दुगल, मुख्य सलाहकार सुशील मिश्रा, लेखानिरीक्षक सुशील दीक्षित, सहसचिव मुकेश मिश्रा, प्रेस सचिव कृष्ण चंद सैनी, कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह, महेश चंद्र, रामसागर, मनिंदर, रामभजन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed