फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Krspondens exam will start from June 10 to KU

10 जून से शुरू होगी केयू की करस्पोंडेंस एग्जाम

Tue, 17 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पत्राचार और प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 10 जून से शुरू होगी। जबकि बी लिब और एम लिब की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होगी। नियमित परीक्षाओं में पेपर लीक की जद्दोजहद से जूझ रहे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षाओं की पुख्ता तैयारियों और व्यवस्था का दावा किया है।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकुम सिंह ने बताया कि यह परीक्षाएं 10 जून से शुरू होगी जुलाई माह तक चलेगी। शेड्यूल के मुताबिक एमए संस्कृत, एमए एजुकेशन, एमए राजनीति शास्त्र, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी प्रथम वर्ष की परीक्षा 10 जून से शुरू होगी। यह परीक्षा 23 जून तक चलेगी। इसी तरह अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 से 24 जून तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



मास्टर ऑफ लोक प्रशासन, एमए इतिहास, एमए एआईएच, एमए पंजाबी, एमए फिलॉसफी और एमए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष की परीक्षा 13 जून से 5 जुलाई तक चलेगी। जबकि अंतिम वर्ष की परीक्षा  11 जून से 6 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीसीए पार्ट वन, टू और थ्री की परीक्षा 10 जून से 7 जुलाई तक,  बीआईएम पार्ट वन की परीक्षा 10 से 4 जुलाई तक, बीआईएम पार्ट टू की परीक्षा 11 जून से 30 जून तक, बीआईएम पार्ट थ्री की परीक्षा 13 से  25 जून तक और  बीटीएम पार्ट वन एंड थ्री की वार्षिक की परीक्षाएं 17 से 23 जून तक होगी। 

एमकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 से  29 जून तक और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 14 जून से 5 जुलाई तक, एमएससी गणित व भूगोल प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा 22 जून से 1 जुलाई तक तक होगी।  द्वितीय  वर्ष की वार्षिक  परीक्षा 21 जून से 2 जुलाई तक होगी। जबकि एमए डिफेंस एंड स्ट्रैजिक स्टडीज सिस्टम फर्स्ट ईयर और फाईनल की वार्षिक परीक्षा 21 से 4 जुलाई तक और एमफिल की परीक्षा 10 से 21 जून चलेगी।


पत्राचार से बी.लिब, एम.लिब एंड इंफॉरमेशन साइंस व डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस की परीक्षा 16 जून से 28 जून तक होगी।

कई विषयों की डेटशीट जल्द होगी जारी

परीक्षा नियंत्रक हुकुम सिंह ने बताया कि एमए जनसंचार, एमबीए सहित अन्य विषयों की डेटशीट जल्द ही घोषित की जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही है। जारी की गई सभी परीक्षाओं की डेटशीट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केन्द्रों की सूची के साथ-साथ परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को जल्द ही रोल नंबर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed