फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kirtan Darbar organized at Dera Mandhokhara Sahib Patshahi

Kurukshetra News: डेरा मंढोखरा साहिब पातशाही में सजाया कीर्तन दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized at Dera Mandhokhara Sahib Patshahi
बाबैन। गुरुद्वारा डेरा मंढोखरा साहिब में लोक भलाई की अरदास करते बाबा सुरेंद्र सिंह एवं संगत। सं
बाबैन। बैसाखी पर्व और 327वें खालसा साजना दिवस पर गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौवीं में भव्य विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। भव्य दीवान सजाकर गुरु का लंगर जलेबी के साथ अटूट बरताया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की। सिख इतिहास और गुरुओं की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विशाल संगत को गुरुद्वारा मंढोखरा साहिब पातशाही नौवीं के बाबा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बैसाखी का विशेष महत्व है। दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह ने इस दिन 1699 में (खालसा पंथ) की नींव रखकर बहादुर बनने की प्रेरणा दी थी।
विज्ञापन

लाहौर पर जीत हासिल करने के बाद महाराजा रणजीत सिंह ने भी राजतिलक कराया था। उन्होंने आह्वान किया कि वे ऊंच-नीच और जात-पात के भेदभाव को त्याग दशमेश पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करें। बाबा सुरेंद्र सिंह ने रागी एवं दाढ़ी जत्थों के अलावा सेवादारों को सरोपे देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed