{"_id":"61edb5347861fd586943d85b","slug":"khelo-india-postponement-shocks-expectations-kurukshetra-kurukshetra-news-knl969140137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया स्थगित होने से उम्मीदों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया स्थगित होने से उम्मीदों को झटका
विज्ञापन
खिलाड़ी नवप्रीत सिंह। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पहली बार हरियाणा में होने वाला खेलो इंडिया कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया। आगामी आदेश आने तक सरकार ने खेलो इंडिया को स्थगित कर दिया है। खेलो इंडिया के स्थगित होने से इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों की नई पौध भी बेहद निराश है। खिलाड़ियों का कहना है कि अब दोबारा तैयारी करनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि 5 से 14 फरवरी तक होने वाले खेलो इंडिया में कुरुक्षेत्र को भी मेजबानी का मौका मिला था। खेलो इंडिया के तहत शाहाबाद में हॉकी के लीग मैच होने थे। इस आयोजन के स्थगित होने से कुरुक्षेत्र की उम्मीदों को भी झटका लगा है, क्योंकि नए साल की शुरुआत में ही यह कुरुक्षेत्र के लिए एक बड़ा आयोजन था।
खिलाड़ियों का कहना है कि खेलो इंडिया के स्थगित होने से उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ेगा। उनको फिर से मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार होना पड़ेगा। टीम में जगह पाने के लिए कई खिलाड़ी शिविर में ट्रायल दे चुके थे। सिर्फ चयन होना बकाया था। कोरोना महामारी के कारण खेलो इंडिया को स्थगित करना पड़ा। इससे उनके प्रदर्शन भी असर पड़ेगा। हालांकि वह मैदान पर अभ्यास जरूर कर रहे हैं, जिसके लिए उनको पूरी सावधानी भी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मानसिक व शारीरिक रूप से दोबारा होना होगा तैयार : लवप्रीत सिंह
शाहाबाद के हॉकी खिलाड़ी लवप्रीत सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया स्थगित होने से निराशा तो हुई है, मगर सरकार ने यह फैसला सोच समझ कर लिया है, क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा भी जरूरी है। दिसंबर के आखिर में शाहाबाद में शिविर लगा था, जिसमें देशभर से 35 खिलाड़ी ट्रायल देने आए थे। इसमें 18 खिलाड़ियों टीम में चयनित होने थे। चयन प्रक्रिया से पहले ही खेलो इंडिया स्थगित हो गया। खेलो इंडिया बड़ी प्रतियोगिता है, जिसके लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से तैयार होना होगा। फिलहाल वह मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं।
स्पीड बढ़ाने के लिए लगातार करना पड़ेगा अभ्यास : अरब
कुरुक्षेत्र के अरब ने बताया कि साइक्लिंग में उनका चयन हो गया था। अब उनको फिर दोबारा से तैयारी करनी पड़ेगी। यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। इससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। उनको दोबारा से साइक्लिंग में स्पीड बढ़ाने के लिए तैयारी करनी पड़ेगी। लगातार उनको अभ्यास करना पड़ेगा। इस खर्च भी होगा, फिलहाल उनको सरकार से मदद भी नहीं मिल रही है।
उम्मीद है जल्दी होगा खेलो इंडिया का आयोजन : नवप्रीत
हॉकी खिलाड़ी नवप्रीत ने बताया कि खेलो इंडिया के स्थगित होने से उनको झटका लगा है। यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं हुआ है। सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए मानसिक तौर पर तैयार हो गए थे, अब उन सबको दोबारा से तैयारी करनी पड़ेगी। फिलहाल वह अभ्यास कर रहे हैं। उम्मीद है जल्दी ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

गोलकीपर लवप्रीत सिंह। संवाद- फोटो : Kurukshetra

साइक्लिंग का अभ्यास करता खिलाड़ी अरब। संवाद- फोटो : Kurukshetra