{"_id":"6718236ff512f5f6b90aa184","slug":"khairi-village-team-won-in-kabaddi-competition-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-125926-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कबड्डी प्रतियोगिता में खैरी गांव की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कबड्डी प्रतियोगिता में खैरी गांव की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
बाबैन। लखमड़ी गांव में पीर बाबा की मजार पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के ग्रामीणों ने पीर बाबा की मजार पर माथा टेका और मन्नतें मांगी। मेले के पहले दिन मेला कमेटी की ओर से महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में खैरी गांव और मथाना की टीम में कड़ा मुकाबला हुआ और खैरी गांव की टीम ने जीत हासिल की।
इस दौरान महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पंजाब जिले के संगरूर में कार्यरत पुलिस अधीक्षक नवरीत सिंह विर्क ने किया और कहा कि जीवन में पूरी तरह से गंभीर होकर खेलों का अभ्यास करना चाहिए ताकि अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। हमें ज्यादा से ज्यादा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। मेले के दौरान पुलिस अधीक्षक नवरीत सिंह विर्क ने खैरी गांव की कबड्डी विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच सतपाल सिंह, गगनदीप सिंह विर्क, जसविंदर सिंह ढिल्लों, गुरदीप सिंह, कर्नल फतेह सिंह विर्क, बलिहार सिंह विर्क, ताज विर्क, डॉ. शहबाज सिंह विर्क, शमशेर जीत सिंह विर्क, बलराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोधपुर विर्क, हरविंदर सिंह विर्क, शिवकुमार, सुरजीत सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।