फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kab bulbul festival, state lebel competition, students, kurukshetra

राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती कब-बुलबुल उत्सव शुरू

Tue, 28 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 28 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
kab bulbul festival, state lebel competition, students, kurukshetra
कब बुलबुल उत्सव - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी के धन्नामल भगत स्कूल में राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती कब बुलबुल उत्सव रविवार शाम शुरू हुआ। उत्सव का विधिवत उद्घाटन सोमवार सुबह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों से शिक्षा 1650 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयां बांटी।

विज्ञापन


 जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कौर ने कहा कि जिस प्रकार बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी स्काउट एंड गाइड गतिविधियों में भाग लेते हैं, उसी प्रकार प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए स्कृूल स्तर पर कब-बुलबुल गतिविधियां होती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे समाज सेवा, सहभागिता, सहयोग व नेतृत्व के गुण सीखते हैं। डीईईओ परमिंद्र कौर ने बताया कि उपायुक्त सुमेधा कटारिया के मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।  
विज्ञापन

           
स्काउट एंड गाइड हरियाणा के सहायक सचिव एलएस वर्मा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रकार की गतिविधियां व स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। रविवार शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। सोमवार सुबह योगा, मास पीटी व शारीरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

            
धन्नामल भगत स्कूल का प्रांगण सोमवार को पूरा दिन नन्हें छात्र-छात्राओं की गतिविधियों से गुलजार रहा। कहीं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते बच्चे कैनवस पर भावनाओं को उकेर रहे थे तो कहीं फैंसी ड्रेस के माध्यम से आजादी के परवानों को याद कर रहे थे। कुछ बच्चे मिट्टी को सुंदर आकार देने में जुटे थे तो कुछ वेस्ट पदार्थों से बेस्ट बनाने में लगे थे। कहीं कब  गतिविधि के बच्चे कब ट्री व झांकी बनाकर भ्रूण हत्या के विरुद्ध आवाज बुलंद कर कर रहे थे तो कहीं बुलबुल परी प्रतियोगिता के तह परी बनकर सबका मन मोह रही थी।


इस अवसर पर मौलिक शिक्षा विभाग के अनुभाग अधिकारी सत्यभूषण, बाबैन के खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक, कब-बुलबुल के सचिव एसएस कौशल, सहायक सचिव लक्ष्मण वर्मा, राजपाल कालड़ा, चंद्रकांता, डा. राम मेहर अत्रि आदि उपस्थित थे। तीन दिवसीय शिविर का समापन समारोह मंगलवार को होगा जिसमें शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मुख्यतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा स्काउट एंड गाइड के चीफ कमीश्रर केके खंडेलवाल, उपायुक्त सुमेधा कटारिया सहित कई अधिकारी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed