फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   JJP will contest the election of Shahabad Municipality President, Kurukshetra

शाहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी जजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
JJP will contest the election of Shahabad Municipality President, Kurukshetra
वार्ता करते चुनाव प्रभारी रणधीर सिंह, विधायक रामकरण काला व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को जजपा की बैठक शाहाबाद चुनाव प्रभारी रणधीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद रणधीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव गठबंधन के साथ सिंबल पर लड़ा जाएगा। शाहाबाद से जजपा का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।
शाहाबाद से विधायक रामकरण जजपा पार्टी से है और नगर पालिका के प्रधान पद का उम्मीदवार भी जजपा का ही होगा। विधायक रामकरण काला ने कहा कि जजपा की तरफ से नगर पालिका के प्रधान पद के उम्मीदवार गुलशन कवातरा व अन्य वार्डों के उम्मीदवार भी पूरी से तरह अपनी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं गुलशन कवातरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधायक रामकरण की कार्यशैली से न केवल निकाय बल्कि पंचायती राज चुनावों में भी जजपा जीत हासिल करेगी। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्येक वार्ड में प्रचार कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, जगबीर सिंह, सूबे सिंह, डॉ. प्रवीण शर्मा, पूर्ण कश्यप, शुभम साहनी, जयनाथ पांडे, नीरज मट्टू, प्रभजीत सिंह, मदन गोपाल, विक्की मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed