{"_id":"57f3fe264f1c1b8a32270a6d","slug":"jhelum-express-has-canceled-several-trains-from-crashing-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनें हुई रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनें हुई रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
झेलम एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनें हुई रद्द
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से पुणे की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस लुधियाना में मंगलवार तड़के डिरेल होने से कुरुक्षेत्र ट्रैक पर भी इसका खासा असर देखने को मिला। इससे इस रूट की 4 ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जबकि 4 अन्य का रूट बदल दिया गया। 4 ट्रेनें अपने समय से देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों का रूट बदलने से लंबी दूरी के यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों ने रोडवेज व अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
ट्रेन के डिरेल होने की सूचना पर एक बारगी तो लगा कि कुरुक्षेत्र से पंजाब का ट्रैक बंद ही गया था लेकिन रूट बदलकर चलाए जाने से बाद में ट्रेनें कुरुक्षेत्र पहुंच सकीं। स्टेशन पर पहुंचे यात्री को दिल्ली तक जाने के लिए भी शाम तक इंतजार करना पड़ा।
यह ट्रेनें हुई रद
जम्मू से वाया कुरुक्षेत्र होते हुए इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। यह ट्रेन प्रतिदिन सायं 4:15 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंचती है। इसके अलावा अमृतसर से चलकर जयनगर मुरादाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस भी रद कर दी गई। इसी तरह अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12498 शानेपंजाब भी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12460, गाड़ी संख्या 14037 और 14038 को भी रद्द किया गया।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के बदले रूट
गाड़ी संख्या 12716 सचखंड एक्सप्रेस का रूट बदला गया। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र नहीं आई। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12715 नांदेड-अमृतसर का भी रूट बदल दिया गया। गाड़ी संख्या 12459 सुपर नई दिल्ली-अमृतसर और गाड़ी संख्या 14673 का भी रूट बदल दिया। यह ट्रेनें भी कुरुक्षेत्र नहीं आई।
यह ट्रेनें चली देरी से
अमृतसर से वाया कुरुक्षेत्र होते हुए बांद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से सायं चार बजे कुरुक्षेत्र से रूट बदलकर भेजी गई। यह ट्रेन दोपहर 1:39 बजे पर कुरुक्षेत्र आती है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-दादर ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से कुरुक्षेत्र पहुंची। हालांकि शाम को रूट सामान्य हो गया था और गाड़ी संख्या 14218 इलाहाबाद चंडीगढ़ अपने निर्धारित समय शाम 6:09 बजे पर आई। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14036 एकता-हिमायल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय शाम 7:09 बजे पर पहुंची।