फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jat protest : administrator alert

जाट आरक्षण : सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

Sat, 19 Mar 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दोबारा होने की आश्ंाका के चलते जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए हैं तो 9 अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया है। सभी थाना अध्यक्षों व चौकी इंचार्ज को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के साथ तालमेल कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। इन आदेशों की लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने लघु सचिवालय में जाट आरक्षण के मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला में स्थिति अभी तक सामान्य है लेकिन गुप्तचर एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर होली के पर्व पर असामाजिक तत्वों द्वारा दंगा-फसाद फैलाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और पुलिस अधीक्षक को यूनिवर्सिटी में लड़कियों व लड़कों के छात्रावास की सुरक्षा व बाहरी हस्तक्षेप रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अंवाछनीय घटना की रिपोर्ट तुरंत प्रशासन को दी जाए। प्रशासनिक अधिकारियों से अर्धसैनिक बलों की नियुक्ति के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


कार्यालयों व संपत्ति की सुरक्षा के लिए अधिकारी होंगे जिम्मेवार
उपायुक्त ने स्प्ष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों व सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। राजस्व व पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पटवारी, ग्राम सचिव अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस प्रशासन व पुलिस कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करेेंगे। रोडवेज  महाप्रबंधक सभी बस अड्डों व वर्कशॉप में सुरक्षा के प्रबंध करेंगे। फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस व आवश्यक सेवाओं के लिए हाई अलर्ट के आदेश दिए गए हैं। सिविल सर्जन इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन से मेडिकल सेवाओं के संबंध में सम्पर्क बनाए रखेंगे। जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग व कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बी एंड आर अपने अपने स्तर पर तमाम व्यवस्था बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन


इन अधिकारियों को नियुक्त किया ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
जिलाधीश सीजी रजीनिकांतन ने जाट नेताओं द्वारा 72 घंटे के अल्टीमेटम की समयावधि समाप्त होने के बाद जिला में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीपीओ इस्माईलाबाद विकास, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद हवा सिंह पुनिया, तहसीलदार पिहोवा अनिल कुमार, बीडीपीओ लाडवा अंग्रेज सिंह, नायब तहसीलदार बाबैन साहिब सिह, बीडीपीओ शाहाबाद संदीप शर्मा, तहसीलदार शाहाबाद जोगिंद्र सिंह, नायब तहसीलदार लाडवा प्रेमचंद व उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश को ड्ेयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed