फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jainpur encompass Jat community in the tractor-Trolion women arrived, Kurukshetra

जैनपुर में जाट समाज का धरना जारी, ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंची महिलाएं

Sat, 11 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 11 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jainpur encompass Jat community in the tractor-Trolion women arrived, Kurukshetra
जैनपुर में जाट समाज का धरना जारी, ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंची महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

गांव जैनपुर जाटान के पास अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने की अगुवाई समिति के जिला महासचिव आशीष फौजदार ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं के शुक्रवार के दौरे ने जाट समाज में जोश भर दिया है, जिसकी झलक शनिवार को धरने में दिखाई दी। जाट आरक्षण धरने में महिलाओं एवं पुरुषों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। धरने में गांव जैनपुर सहित भूतमाजरा एवं कई अन्य गांवों से महिलाएं ट्रालियों में सवार होकर धरने में पहुंची।

विज्ञापन


वहीं धरने में बढ़ती संख्या को देखते हुए धरना स्थल के पास खड़ी गेहूं की फसल को काटकर साफ किया गया। इस अवसर पर धरने में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए फौजदार ने कहा कि धरने को 36 बिरादरी के लोगों का समर्थन मिल रहा है। हर बिरादरी उनके साथ धरने में शामिल होकर उनकी मांगों को समर्थन कर रही है। धरने में शामिल महिलाओं व पुरुषों के लिए चाय, पानी व भोजन की व्यवस्था धरना स्थल पर ही की गई है। यहीं नहीं धरने में हर रोज हरियाणवीं गायक धर्मपाल नांदल भूतमाजरा एवं गुलाब सिंह किरमच द्वारा रागणियों तथा चुटकुलों के माध्यम से मनोरंजन किया जा रहा है और समाज में बढ़ते दहेज प्रथा, नशाखोरी, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को धरने में वेदपाल, बलविंद्र खाकट, जयप्रकाश, गांव बड़ौदा के पूर्व सरपंच राजेंद्र बड़ौंदा, ज्ञान सिंह ब्राहण, गुरनाम सिंह बूढ़ा, रणधीर सिंह, सुखविंद्र, जगमाल हलाल पुर, ईश्वर, हरिचंद हैबतपुर, नाथू राम, राजबीर गोविंदगढ़, राजेंद्र, अजमेर, गुरमेल ङ्क्षसह धनौरा, मांगेराम बूढ़ा, ज्ञानसिंह भूतमाजरा तथा प्रीतपाल धनौरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष धरने में शामिल हुए।      
विज्ञापन
विज्ञापन

         
जिला प्रधान सहित कई जाट नेता पहुंचे बैठक में             
हरियाणा सरकार एवं जाट नेताओं के बीच आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार को हुई बैठक में लाडवा धरने से जिला प्रधान बलदेव सिंह राठी की अगुवाई में कई जाट नेता भी शामिल हुए। बैठक में शामिल होने वालों में मिहां सिंह, साहब सिंह तथा मंजीत चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहे।    

         
नाके पर कम पुलिसकर्मी देख भड़के डीएसपी             
शनिवार को डीएसपी जगदीश राय तथा लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने धरनास्थल का दौरा किया और पुलिस नाकों को चेक किया। इस दौरान गांव बड़ाचपुर के पास लगे नाके पर पुलिस कर्मियों की संख्या कम देखकर डीएसपी भड़क गए और उन्होंने गैर हाजिर पुलिस कर्मियों की जानकारी मांगी। नाके पर तैनात पुलिस कर्मी ने कहा कि नाके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मी खाना खाने के लिए गए हुए हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस कर्मियों को नाके पर बुलाने के आदेश दिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed