{"_id":"639f31580bbae56cc60f5781","slug":"jagdish-singh-jhinda-will-strengthen-the-old-committee-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फिर से पुरानी कमेटी को मजबूत करेंगे जगदीश सिंह झींडा, जिलों में पहुंचेंगे सिखों के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फिर से पुरानी कमेटी को मजबूत करेंगे जगदीश सिंह झींडा, जिलों में पहुंचेंगे सिखों के बीच
Sun, 18 Dec 2022 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:57 PM IST
सार
जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि श्री दमदमा साहिब अकाल तख्त के समक्ष पूरे हालात रखे जाएंगे और दिशा-निर्देशों के आधार पर कदम उठाएंगे। सरकार की एडहॉक कमेटी पर सवाल उठाए और स्थायी व्यवस्था के लिए जल्द चुनाव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पुरानी कमेटी को मजबूत करेंगे जगदीश सिंह झींडा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की ओर से बनाई गई एडहॉक कमेटी से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा एकबार फिर पूर्व की कमेटी को ही मजबूत बनाने की कवायद शुरू करेंगे। इसके लिए वे हर जिलों में सिखों के बीच पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यहीं नहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा की अलग कमेटी को मंजूरी दिए जाने और प्रदेश सरकार द्वारा एडहॉक कमेटी के 38 सदस्यों की सूची जारी किए जाने के बाद अब तक बने पूरे हालात को लेकर वे सोमवार को भठिंडा के तलवंडी साबो स्थित श्रीदमदमा साहिब अकाल तख्त पर जाएंगे, जहां से मिले दिशा-निर्देशों के बाद वे अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्थायी कमेटी के चुनाव 18 माह तक इंतजार करने की बजाए जल्द से जल्द कराएं, ताकि गुरुघरों का सही से संचालन हो सके।
विज्ञापन
गुरुद्वारा छठी पातशाही में रविवार को संगत के साथ बैठक के बाद जगदीश सिंह झींडा पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सरकार की ओर से गठित कमेटी को लेकर संगत ने भारी रोष जताया है। कारण कि सरकार की ओर से जो कमेटी गठित की गई है उसमें चार लोग पूर्व की कमेटी से और चार अन्य आंदोलन में अग्रणी रहे लोग शामिल हैं, जबकि 30 अन्य लोग कैसे शामिल किए गए वे नहीं समझ पाए।
विज्ञापन
यही कारण है कि उन्होंने सरकार की कमेटी से इस्तीफा देकर पुरानी कमेटी को मजबूत करने का निर्णय लिया है। झींडा ने कहा कि उन्हें न तो मुख्यमंत्री और न ही कमेटी से कोई विरोध है, लेकिन उनके आंदोलन में रही संगत को दरकिनार करना उन्हें मंजूर नहीं।
अब वे इस कमेटी से आजाद हैं और आंदोलन में साथ रही संगत के साथ खड़े हैं। वे अब अपने समय की पुरानी कमेटी को ही मजबूत बनाने का काम करेंगे। इसके लिए हर जिलों में सिखों के बीच जाएंगे। इसी संगत के लोगों को ही स्थायी कमेटी के चुनाव में सभी सीटों पर खड़ा किया जाएगा और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सरकार से स्थायी कमेटी के लिए जल्द चुनाव कराने की भी मांग उठाई।
21 को होने वाली बैठक में नहीं होंगे शामिल
झींडा ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार नई कमेटी सदस्यों की 21 दिसंबर को गुरुद्वारा छठी पातशाही में जिला उपायुक्त की निगरानी में अहम बैठक होनी है, लेकिन अब वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनका इस बैठक से कोई संबंध नहीं रहा है। पुरानी कमेटी के चार सदस्य और उनके साथ आंदोलन में रहे चार अन्य सदस्य कमेटी में रहेंगे या नहीं यह उन पर निर्भर है।
दादूवाल को बताया दागदार, बोले-गांव से क्यों भागे और बाथरूम में क्या हुआ था?
जगदीश सिंह झींडा ने इस दौरान बलजीत सिंह दादूवाल को फिर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने गांव से क्यों भागे थे। बाथरूम में क्या हुआ था, ऐसे बहुत से राज उनके पास हैं। दादूवाल पूरी तरह से दागदार हैं, ऐसे में वे किसी अन्य पर कोई टिप्पणी कैसे कर सकते हैं।