फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is necessary to have balance between bar and bench: Dr. Adish

बार और बेंच के बीच संतुलन होना आवश्यक : डॉ आदिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to have balance between bar and bench: Dr. Adish
कुरुक्षेत्र। कानून का पेशा बहुत ही महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, जिसमें आम लोगों के प्रति न्याय करने की क्षमता एवं प्रतिबद्धता अधिक होती है । इसका निर्वाह प्रत्येक अधिवक्ता को बहुत ही जिम्मेदारी, ईमानदारी, सजगता से करना चाहिए ।
विज्ञापन

उपरोक्त बातें सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता एवं इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट के चेयरमैन डॉ आदिश चंद्र अग्रवाल ने व्यक्त किए। वे उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का प्रेसिडेंट नियुक्त होने पर जिला बार एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम हरियाणा द्वारा बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के परिसर में स्वागत समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत के दौरान कहे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ दत्त शर्मा एवं महासचिव बलविंदर सिंह ने डॉ आदिश अग्रवाल व उनके साथ आए हुए वशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय को-चेयरमैन विकास वर्मा, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड नीरज गौड का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ अग्रवाल ने कहा कि बार और बेंच के बीच एक संतुलन होना बहुत ही आवश्यक है जो संविधान के प्रति हमारी कटिबद्धता को प्रदर्शित करता है, जिसके कारण समाज में न्याय प्राप्त करना आसान हो जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार प्रधान सौरभ दत्त शर्मा ने कहा कि यह हमारे हरियाणा के लिए बहुत गर्व की बात है कि पहली बार हरियाणा से कोई भी व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का प्रेसिडेंट निर्वाचित हुआ है । इस अवसर पर बार के बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ दत्त शर्मा, महासचिव बलविंदर कमोदा, ऑल इंडिया लॉयर्स फौरम फोरम के प्रदेश महासचिव अंकित गुप्ता, अशोक कुमार बारना, नांदल, अजय पांचाल, पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, अशोक भारद्वाज, राजेंद्र जुनेजा, संजीव धवन, मनोज अटवान, आर पी चौहान, संजय वालिया, विक्रम शर्मा, सीबी शर्मा, अभिनंदन सागर, अखिल वर्मा और काफी संख्या मे अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed