फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important to implement the learned in life

सीख कर उसे दैनिक जीवन में क्रियान्वित करना अहम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
It is important to implement the learned in life
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग प्लानिंग और मॉनिटरिंग सेल द्वारा विश्वविद्यालय में कार्यरत लैब अटेंडेंट के दूसरे एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पहले बैच के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि सीखने की कोई उम्र नही होती लेकिन सीख कर उसे दैनिक जीवन में क्रियान्वित करना भी अहम है। उन्होंने कहा कि सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए इसके लिए कर्मचारियों को उचित मंच भी देने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रो. ढींगरा ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि कर्मचारी विश्वास, निपुणता, पूरी ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ विश्वविद्यालय के हित में कार्य करें। इस अवसर पर रिफ्रेशर कोर्स पूर्ण करने पर लैब अटेंडेंट व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की परीक्षा आयोजित करने के उपरांत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र चांद ने कहा कि विश्वविद्यालय एक संस्था है तथा यहां आने वाले हर विद्यार्थी के प्रति कर्मचारियों का व्यवहार सद्भावपूर्ण अपेक्षित है। जब भी कोई विद्यार्थी विश्वविद्यालय में आता है तो वह सर्वप्रथम कर्मचारियों से मिलता है। विद्यार्थी बड़े भावनात्मक होते हैं इसलिए हमेशा चेहरे पर खुशी लाकर उनसे बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग प्लानिंग और मॉनिटरिंग सेल के नोडल ऑफिसर एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय में कर्मचारी किसी भी पद पर कार्य करें वे सभी विश्वविद्यालय की बैक बोन है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को मिलकर केयू के हित में काम करना चाहिए।

डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इस रिफ्रेशर कोर्स में 31 लैब अटेंडेंट तथा 27 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम इस सेल के द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के शिक्षक डॉ. अंकुश अम्बरदार व डॉ. सुरजीत सिंह सहित सभी प्रतिभागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन रविन्द्र तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed