{"_id":"ed7d9933f0cdb2a783407fe3e72718d4","slug":"invited-inthe-wedding-party-hooda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी ने ब्याह का न्योता दिया है : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी ने ब्याह का न्योता दिया है : हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। प्रदेश का ग्राफ कांग्रेस सरकार के समय उच्च शिखर पर था, वह अब नीचे गिर रहा है।
यह दावा किया हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने। वह सेक्टर-13 में स्थित कांग्रेस भवन में छह जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें 20 सितंबर को रामलीला मैदान में आयोजित किसान-मजदूर सम्मान रैली के लिए हरियाणा की कमान सौंपी है।
इसके लिए वे छह जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने आए हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने हरियाणा को 20 सितंबर को ब्याह का न्योता दिया है। इसलिए रामलीला मैदान को भरने का उनका इरादा है। सोनिया गांधी हरियाणा के कार्यकर्ताओं से रामलीला मैदान की बजाय, पूरी दिल्ली को भरने के लिए कहतीं, तो हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी दिल्ली को ही रैली में तब्दील कर देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा से व्यापारी वर्ग, किसान वर्ग, विद्यार्थी वर्ग सभी परेशान हैं। हरियाणा ने ही सबसे पहले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। भूमि अधिग्रहण पर बिल भी कांग्रेस की सरकार लाई थी। बाद में इस बिल को पूरे देश में लागू किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यूपी के भट्टा पारसोल से भूमि अधिग्रहण पर यात्रा शुरू की थी। इससे डरकर केंद्र की भाजपा सरकार ने बिल में तीन बार संशोधन किया। इसका लोकसभा में कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया। यह कांग्रेस पार्टी का ही कदम था, जिससे डरकर भाजपा सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लिया।
इसलिए 20 सितंबर को रामलीला के मैदान में भूमि अधिग्रहण बिल की वापसी को लेकर किसान-मजदूर सम्मान रैली आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसानों को धान के मुंहमांगे दाम दिए गए, लेकिन भाजपा सरकार में धान के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। मंडियों में धान का मूल्य मात्र 900 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। कहा कि वाह रे भाजपा तेरे राज में प्याज कर दिया महंगा सेब हो गया सस्ता।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचकर हरियाणा की शान बढ़ाएं और सोनिया गांधी का सिर ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित रैली दबे कुचले किसानों की आवाज उठाने के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मजदूर, किसान, दलित वर्ग की पार्टी है। प्रदेश सरकार किसी को भी साथ लेकर नहीं चल रही।
इस अवसर पर साधू मंडी से विनोद गर्ग, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूल चंद मुलाना, पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ. रामप्रकाश, अंबाला के पूर्व विधायक निर्मल सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री पवन गर्ग, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक मीना मंडल, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, मनदीप सिंह, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, मेवा सिंह, दिल्लू राम बाजीगर आदि ने भी विचार रखे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा अमर रहे...
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे ही मंच पर पहुंचे, तो जोश-जोश में मंच पर किसी कार्यकर्ता ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा अमर रहे का नारा बोल दिया।
इससे भवन में बैठे सभी कार्यकर्ताओं ने अमर रहे का नारा लगा दिया। इस नारे के सुनने के बाद पूरा भवन ठहाके से गूंज उठा।
जिंदल के फटे फ्लैक्स पर ही लगा दिया हुड्डा का फ्लैक्स
सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन के जिंदल हॉल में आयोजक तैयारियों में इतने मशगूल हुए कि उन्होंने पूर्व सांसद नवीन जिंदल के फट चुके फ्लैक्स को दुरुस्त करने की भी जरूरत नहीं समझी।
आयोजकों ने उस फ्लैक्स के ऊपर ही हुड्डा का फ्लैक्स लगा दिया। लेकिन, पुराने फ्लैक्स को पूरा नहीं ढका। यहीं नहीं फ्लैक्स के नीचे का भाग पूरी तरह से नष्ट हो चुका है केवल पूर्व सांसद की फोटो ही रह गई है।