फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Investigation stuck on Link-D link in the case of changing the bill of Rs 10 lakh to Rs 12 thousand

Kurukshetra News: 10 लाख का बिल 12 हजार करने वाले मामले में लिंक-डी लिंक पर अटकी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Investigation stuck on Link-D link in the case of changing the bill of Rs 10 lakh to Rs 12 thousand

विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13/17 में एक इमारत प्राॅपर्टी टैक्स 10 लाख रुपये से घटाकर 12 हजार करने के मामले में मंगलवार काे फिर जांच कमेटी की बैठक हुई। ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स निगम कार्यालय में जांच कमेटी पदाधिकारी पार्षद रविंद्र भाटिया और अंजलि शर्मा पहुंचे। निगम आयुक्त के सामने फिर से संपत्ति कर समेत जांच का ब्योरा निकाला गया। इस बार जांच लिंक-डी लिंक पर अटक गई।
करीब दो माह पहले नगर निगम सदन की बैठक में पार्षद अंजलि शर्मा ने इसकी शिकायत सदन के सामने निगम आयुक्त को दी थी। इस पर आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई का भरोसा देते हुए एक जांच कमेटी गठित करवा दी। यह कमेटी पहले भी कई बार बैठक कर चुकी है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पार्षद अंजलि शर्मा ने आरोप लगाए थे कि निगम कर्मचारी सोनू ने रिश्वत लेकर 10 लाख रुपये के बिल को महज 12 हजार रुपये कर दिया था।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में हुई जांच कमेटी की बैठक में अबकी बार निगम एसडीओ अर्पित, एटीपी योगेश तोमर और निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर यतिन समेत संबंधित कर्मचारी सोनू को शामिल किया गया। बैठक में बताया गया कि ये मामला प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ा हुआ ही नहीं है। यह मामला तो प्रॉपर्टी को लिंक और डी लिंक करने का है। अब जांच इस विषय पर अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे वैध हो संपत्ति, समझ से परे : जांच अधिकारी
वार्ड तीन की पार्षद एवं जांच कमेटी की अधिकारी अंजलि शर्मा ने कहा कि निगम अधिकारियों ने अपने तर्क में कहा है कि ये गलती याशी की है। अब अवैध एरिया की संपत्ति को वैध कैसे किया गया, यह समझ से बाहर है। अभी मामले का फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed