{"_id":"695eb74d9c45bf5b850b6291","slug":"international-saraswati-festival-will-begin-from-19th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148213-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 19 से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 19 से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव
विज्ञापन
पिहोवा। क्षेत्र में 19 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा, जो 25 जनवरी तक विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान सरस मेले का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र मंचीय कार्यक्रम पेश करेंगे जिससे महोत्सव में उत्साह और रंगत बढ़ेगी।
बुधवार को एसडीएम अनिल दून ने एसडीएम कार्यालय में महोत्सव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के संचालन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम छह से 6:30 बजे तक सरस्वती घाट पर आरती का आयोजन होगा, जो मुख्य आकर्षण रहेगा। सरस्वती महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए सभी धार्मिक संगठनों और आम जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने नगर पालिका सहित सभी विभागों को निर्देश दिए कि मुख्य केंद्र और शहर में साफ-सफाई, पीने के पानी की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। बैठक में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, डीएसपी निर्मल सिंह, नायब तहसीलदार सागर मल, एक्सईएन नवतेज सिंह सैनी, आदित्य बहल व रोहित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।