फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Jayanti Festival

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
International Gita Jayanti Festival
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर शिल्प व सरस मेले के लिए सजाए गए स्टॉल। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र । गीता जयंती महोत्सव का कल शनिवार को शिल्प व सरस मेले के साथ आगाज होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मेले का शुभारंभ करेंगे, जिसके साथ ही मुरारी बापू की कथा में भी शुभारंभ अवसर पर मुख्य तौर पर पहुंचेंगे। महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारी पूरी कर ली गई है तो वहीं आज से ही देश भर के प्रख्यात शिल्पकार ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंच जाएंगे, जिसके चलते यहां मिनी भारत का नजारा दिखाई देगा।
विज्ञापन

महोत्स के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 29 नवंबर को गीता पूजन के साथ करेंगी।
केडीबी सदस्य सचिव विजय दहिया ने वीरवार को मेले की रूपरेखा पत्रकारों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को ही केयू में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी शुभारंभ करेंगी। श्रीमद्भगवद्गीता की प्रेरणा से विश्व शांति और सद्भाव विषय पर आधारित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के गीता मर्मज्ञ, विद्वान एवं शोधार्थी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। निश्चय ही इस संगोष्ठी से गीता के संदेश की महत्ता विश्व में फैलेगी। देशभर से आए मूर्तिकारों द्वारा महाभारत और गीता विषय पर आधारित 21 प्रस्तर मूर्तियों का निर्माण किया गया है। इस गीता शिल्प उद्यान का भी शुभारंभ इसी दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 27 नवंबर तक संत मुरारी बापू जी द्वारा ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पहली बार मॉरीशस में मनाया गया था महोत्सव
------------
आईएएस अधिकारी विजय दहिया ने बताया कि वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीयगीता महोत्सव देश से बाहर मॉरीशस तथा लंदन में भी मनाया गया। इस साल सितंबर माह में कनाडा में भी यह महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव में पहली बार 101 संस्थाएं शिरकत कर रही है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली है और इसके लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इस महोत्सव में पहली बार 101 संस्थाओं की भागीदारी होगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, विजय नरुला, केसी रंगा सहित अन्य अधिकारी और केडीबी सदस्य मौजूद थे।
बॉक्स
मल्टीमीडिया शो का उद्घाटन
----------
गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की 50 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है, जिस पर 3-डी मैपिंग टैक्नॉलोजी के माध्यम से गीता पर आधारित मल्टीमीडिया शो का उद्घाटन किया जाएगा।
बॉक्स
हरियाणा पवेलियन में राज्य की संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक
------------
महोत्सव में हरियाणा के लोकनृत्य, शिल्प, लघुउद्योग, खान-पान इत्यादि से संबंधित हरियाणा पैवेलियन लगेगा, जिससे महोत्सव में आने वाले पर्यटक एवं तीर्थयात्री हरियाणा की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा हरियाणा के विकास एवं उन्नति विषयक प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिलेगी।
बॉक्स
प्रतिदिन होगी भजन संध्या व भव्य गीता आरती
---------------
19 नवम्बर से छह दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर भजन संध्या और उसके पश्चात भव्य गीता आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आरती देश के अन्य तीर्थों पर संध्याकाल को होने वाली भव्य आरती के ही समान होगी।

बॉक्स
ऑनलाईन गीता प्रश्नोत्तरी का आयोजन
-------------
इस महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष एक नवंबर से ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चल रही है, जो 18 नवंबर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों सहित अनेक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस ऑनलाईन प्रतियोगिता में भारत सहित अमेरिका, कनाडा और कुवैत जैसे अनेक देशों के नागरिकों ने भी अपना पंजीकरण करवाया है। अब तक इस प्रतियोगिता में 55 हजार से अधिक लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed