फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav adorned with the colours of crafts and folk art

Kurukshetra News: शिल्प और लोक कला के रंगों से सजा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav adorned with the colours of crafts and folk art
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाट पर धमाल मचाते पंजाब के कलाकार। आ
कुरुक्षेत्र। शिल्प और लोक कला के रंगों से सजे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पवित्र ब्रह्मसरोवर देश की संस्कृति और शिल्पकला का मुख्य केंद्र बन चुका है। महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी-अपनी लोक कला की छाप छोड़ रहे हैं और वहीं शिल्पकला और लोक संस्कृति का भी अद्भुत संगम बना हुआ है।
विज्ञापन

महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को भी शिल्प व सरस मेले में हजारों पर्यटक पहुंचे और वहीं कलाकारों ने भी समा बांधे रखा।महोत्सव के दौरान 48 कोस के 182 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के किसी घाट पर 100 से ज्यादा कलाकारों ने पंजाबी और कहीं हरियाणवी से लेकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व राजस्थान की लोक संस्कृति के रंग बिखेरे जिससे पर्यटक भी गदगद रहे। वहीं शिल्प मेले में अनोखी शिल्पकला को देखकर भी पर्यटक अभिभूत हो उठे। इस बार करीब 800 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय, राज्य अवार्डी शिल्पकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक महोत्सव में पंजाब का लुड्डी, हिमाचल का किल्लू-नाटी, जम्मू कश्मीर का राउफ व डोगरी, उत्तराखंड का छपेली नृत्य, हिमाचल प्रदेश की मंडलिया नागरी नृत्य से कलाकार पर्यटकों का दिल जीतते रहे और वहीं पंजाब से बाजीगर, राजस्थान से बहरुपिये और राजस्थान के कच्ची घोड़ी के कलाकार खूब मनोरंजन कर रहे हैं। एनजेडसीसी के अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आज बुधवार से अन्य छह राज्यों के कलाकार महोत्सव में कला के रंग भरेंगे।

24 से होंगे महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम

केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेंगे। इन मुख्य कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, दीपोत्सव, वैश्विक गीता पाठ, संत सम्मेलन, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे। इस मुख्य मंच पर सुबह और सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव में सांध्यकालीन कार्यक्रम करीब छह बजे से शुरू होंगे।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाट पर धमाल मचाते पंजाब के कलाकार। आ

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाट पर धमाल मचाते पंजाब के कलाकार। आ

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाट पर धमाल मचाते पंजाब के कलाकार। आ

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाट पर धमाल मचाते पंजाब के कलाकार। आ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed