Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Intellectual Property Rights a powerful tool to encourage innovation: Dr. Saini

बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार को प्रोत्साहित करने का सशक्त उपकरण : डॉ. सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Intellectual Property Rights a powerful tool to encourage innovation: Dr. Saini
कुरुक्षेत्र। डीएन महिला कॉलेज में ​शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के साथ प्रतिभागी छात्राएं​। स्वयं
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में पेटेंट सूचना केंद्र हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद्, विज्ञान व प्रौद्योगिकी निदेशालय पंचकूला के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और अनुसंधान व विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला के दौरान बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बतौर मुख्य वक्ता महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना के फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल सांइसेज के डायरेक्टर रैंकिंग एक्रिडिटेशन एंड अप्रूवल्स डॉ. विपिन सैनी, पूर्व कुलपति एमएमयू कुमार हट्टी सोलन, एचएससीएसआईटी पंचकूला से रजिस्टर्ड पेटेंट व ट्रेडमार्क अधिवक्ता वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा और महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना के मार्केटिंग मैनेजर डॉ. अश्विनी शामिल हुए। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा से संबंधित मूल अवधारणाओं, अधिकारों और उनके संरक्षण के महत्व से अवगत कराना है।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रतिभागियों को नवाचारों को सुरक्षित रखने और उन्हें समाजोपयोगी दिशा में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. विपिन सैनी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार केवल कानूनी संरक्षण का माध्यम नहीं है बल्कि यह नवाचार को प्रोत्साहित करने का सशक्त उपकरण भी है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पंजीकृत (औद्योगिक) डिजाइन, भौगोलिक संकेत, अप्रकाशित जानकारी का संरक्षण आदि के महत्व को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि शोधकर्ताओं और छात्राओं को अपने कार्यों का उचित पंजीकरण कराना चाहिए ताकि उनके बौद्धिक योगदान को मान्यता और सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राहुल तनेजा ने नवाचार और बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धात्मक युग में बौद्धिक संपदा का संरक्षण किसी भी संस्थान की प्रगति के लिए अनिवार्य है। र्स्टाटअप, शोध परियोजनाओं एवं नवाचार आधारित कार्यों में आईपीआर की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को जागरूक किया। पेटेंट फाइल करने के विभिन्न पहलुओं, प्रिंसिपल और इन्वेंशन के बीच में अंतर और ट्रेडमार्क की परिभाषा बताई। कार्यशाला में 127 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईक्यूएसी की संयोजिका अंजु चावला, डॉ. रीना नागपाल, डॉ. उर्मिला पंघाल, डॉ. सुमन राजन, सपना अरोड़ा सहित अन्य शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। डीएन महिला कॉलेज में शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के साथ प्रतिभागी छात्राएं। स्वयं

कुरुक्षेत्र। डीएन महिला कॉलेज में शिक्षकों तथा विशेषज्ञों के साथ प्रतिभागी छात्राएं। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed