फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Insurance company fined Rs 67,000 for negligence

Kurukshetra News: लापरवाही के कारण बीमा कंपनी पर लगाया 67 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Insurance company fined Rs 67,000 for negligence
कुरुक्षेत्र। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कार दुर्घटना के दावे में लापरवाही और अनुचित देरी बरतने के मामले में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और उसके ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर करनाल मोटर्स को 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सेक्टर 30 अर्बन एस्टेट निवासी अशोक कुमार बंसल ने बताया कि उनकी कार का बीमा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से अप्रैल 2024 तक था। जनवरी 2024 को नीलोखेड़ी के पास उनकी कार की दुर्घटना हुई जिसकी पुलिस में डीडीआर दर्ज हुई। कार को उसी दिन करनाल मोटर्स की वर्कशॉप में ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी और सर्विस सेंटर ने 12 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। सर्वे के बाद दोनों पक्षों ने कार को टोटल लॉस घोषित करने पर जोर दिया, जबकि शिकायतकर्ता मरम्मत चाहते थे। बार-बार अनुरोध के बाद मरम्मत की सहमति बनी लेकिन सर्विस सेंटर ने मरम्मत में जानबूझकर देरी की।
विज्ञापन

मरम्मत का अनुमान पहले 5.30 लाख फिर 3.94 लाख और अंत में मात्र 2.78 लाख रुपये निकला। वादा था कि 20 फरवरी 2024 तक कार डिलीवर हो जाएगी लेकिन 4 अप्रैल 2024 को डिलीवरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed