फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   INSO submitted memorandum regarding the problems faced in PG courses

Kurukshetra News: पीजी कोर्सों में आ रही समस्याओं को लेकर इनसो ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
INSO submitted memorandum regarding the problems faced in PG courses
कुरुक्षेत्र। केयू में पीजी कोर्सों में छात्र-छात्राओं को दाखिले में हो रही समस्या को लेकर छात्र संगठन इनसो के सदस्यों ने परीक्षा निचंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा।इनसो अध्यक्ष दीपेंद्र बराड़ ने बताया कि पीजी कोर्सों में दाखिला फार्म भरने की अंतिम तिथि पंद्रह जून निर्धारित की गई हैं, लेकिन अभी तक स्नातक के पांचवे सेमेस्टर का परिणाम नहीं आया है। दाखिला फार्म भरने के लिए नियम है कि पहले पांच सेमेस्टरों का परिणाम घोषित होना चाहिए। लेकिन परीक्षा परिणाम न आने के कारण विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा हैं। आईआईएचएस विभाग के विद्यार्थियों की टीम ने अध्यक्ष राहुल वर्मा की अगुवाई में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंप परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। राहुल वर्मा ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया है। इस मौक़े पर जतिन, गौरव, तमन्ना, अनु, सिमरन, प्रदीप, सादिक़, अंकित, चिंकी, आशु, तानिया, इशा, अंजलि, सरिता, मनजीत, हर्षदीप, दीपिका, जाह्नवी, रोहन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed