{"_id":"64a5cac066b17ae86c0fe295","slug":"increased-expectation-of-travel-in-ac-buses-till-haridwar-and-shimla-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-496-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरिद्वार और शिमला तक एसी बसों में सफर की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरिद्वार और शिमला तक एसी बसों में सफर की बढ़ी उम्मीद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को रोडवेज की ओर से जल्द नई सौगात मिलेगी। हरिद्वार से शिमला तक यात्री एसी बसों में सफर कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र डिपो के बेड़े में जल्द ही 10 नई एसी बसें शामिल होने से जहां यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं लंबा सफर भी आरामदेह हो सकेगा। नई एसी बसों की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से रोडवेज मुख्यालय को पत्र लिखा गया हैं। इन बसों को कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से लंबे रूटों पर उतारा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नई एसी बसें 54 सीटर होंगी। बसों की मरम्मत का काम भी संबंधित कंपनी की ओर से 10 वर्ष तक किया जाएगा। इन बसों का किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुना ज्यादा होने के आसार हैं। बसों में कैमरों के साथ-साथ कई तरह की तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नई एसी बसों को रूटों पर उतारने के लिए कुरुक्षेत्र डिपो की और से खाका तैयार किया जा रहा हैं। यह बसें चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, जम्मू कश्मीर, शिमला सहित कई बड़े रुटों पर उतारी जाएंगी। इन बसों के शामिल होने से रोडवेज के बेड़े में बसों की बढ़ोतरी होगी, जिससे बसों की संख्या बढ़कर 136 हो जाएगी। कुरुक्षेत्र डिपो में इस समय बसों की संख्या 126 है, जिनमें से 16 बसें किलोमीटर प्रति घंटा की शामिल हैं। इसके अलावा पिहोवा डिपो में बसों की संख्या 53 है।
लंबे सफर के यात्रियों को होगी सुविधा
डिपो ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से 10 बसों की मांग रोडवेज मुख्यालय से की गई हैं। नई एसी बसों की दूसरी खेप में इनके पहुंचने की उम्मीद हैं। इन बसों को भोपाल के इंदौर में तैयार किया जा रहा हैं। डिपो को मिलते ही इन एसी बसों को लंबे रूटों पर उतारा जाएगा, जिससे लंबे सफर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।