फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   inaugration of judicial court in shahabad, inaugrate by high court judge raina

ज्यूडिशियल कोर्ट को शाहाबाद में शुरू करना ऐतिहासिक क्षण : रैना

Sun, 01 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
inaugration of judicial court in shahabad, inaugrate by high court judge raina
शाहाबाद कोर्ट का उद्घाटन करते जस्टिस रैना। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एवं कुरुक्षेत्र सेशन डिविजन के प्रशासनिक न्यायाधीश राजीव नारायण रैना ने कहा कि हरियाणा के पहले ग्राम न्यायालय शाहाबाद को ज्यूडिशियल कोर्ट के रूप में शुरू करना ऐतिहासिक क्षण हैं। अब शाहाबाद कोर्ट में भी लोगों के केसों की सुनवाई होगी और इस कोर्ट में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन अमन इंद्र सिंह को नियुक्त किया हैं।

 जस्टिस राजीव नारायण रैना शनिवार को शाहाबाद में ज्यूडिशियल कोर्ट का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले जस्टिस राजीव नारायण रैना ने 18 अप्रैल 2010 को शाहाबाद में बनाए गए हरियाणा के पहले ग्राम न्यायालय का  ज्यूडिशियल कोर्ट के रूप में रिबन काटकर शुभारंभ किया और इस परिसर में नीम, पीपल और बड़ के पौधे को लगाया। इस दौरान जस्टिस राजीव नारायण रैना ने शाहबाद ज्यूडिशिल कोर्ट के पहले जज अमन इंद्र सिंह को कुर्सी पर बैठाया और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन अमन इंद्र  सिंह ने कुर्सी को नमन करते हुए शाहबाद ज्यूडिशियल कोर्ट की कार्यवाही को शुरू किया।
विज्ञापन


 जस्टिस राजीव नारायण रैना ने कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिऐशन के प्रधान मनोज कौशिक व शाहाबाद कोर्ट के अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को सुनकर नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया। जस्टिस आरएन रैना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब उपमंडल शाहबाद के लोगों को  न्याय पाने के लिए कुरुक्षेत्र नहीं जाना पड़ेगा, लोगों को उपमंडलस्तर पर  ही न्यायपालिका संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एक प्रश्र का जवाब देते हुए जस्टिस आरएन रैना ने कहा कि शाहाबाद के ग्राम न्यायालय को लाडवा  में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में दूसरा ग्राम न्यायालय  रानियां में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को न्याय दिलाना अदालत का प्रथम कर्तव्य हैं। इस  मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार त्यागी, उपायुक्त राज नारायण  कौशिक, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, एडीजे सूर्य प्रताप सिंह, सीजेएम  निताशा शर्मा, एसीजेएम नंदिता कौशिक, एसडीएम हवा सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह,  जिला बार एसोसिऐशन के प्रधान मनोज कौशिक, जिला न्यायावादी राजबीर सिंह,  उप िजला न्यायावादी सुरेश, शाहबाद कोर्ट के एडीए भूपेन्द्र ङ्क्षसह सहित  अन्य अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed