{"_id":"69dea9321cb44a868e093db6","slug":"in-case-of-technical-fault-manual-gate-passes-will-be-issued-shyam-singh-rana-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153268-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी हुई तो मैन्युअल गेटपास होंगे जारी : श्याम सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी हुई तो मैन्युअल गेटपास होंगे जारी : श्याम सिंह राणा
विज्ञापन
शाहाबाद। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
शाहाबाद। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शाहाबाद विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता लाने के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया गया है जिससे फर्जीवाड़े की संभावना कम होती है और किसानों को सीधे लाभ मिलता है।
उन्होंने कहा कि किसी मंडी में तकनीकी कारणों से गेटपास बनाने में दिक्कत आती है और सिस्टम में खराबी आ जाती है, तो ऐसी स्थिति में मैन्युअल तौर पर गेटपास जारी किए जाएंगे। इससे किसानों को लाइन में खड़े रहकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका समय भी बचेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार खरीद व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री स्वयं लगातार इस पूरे सीजन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि मंडियों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें और किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि वे खुद भी लगातार प्रदेश की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं और मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने गेहूं खरीद में लगी एजेंसियों, अधिकारियों और मार्केट कमेटी प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।