Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In a property dispute, the court recognized the first wife as the legal heir.

Kurukshetra News: संपत्ति विवाद में अदालत ने पहली पत्नी को माना वैध उत्तराधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
In a property dispute, the court recognized the first wife as the legal heir.
कुरुक्षेत्र। खेड़ी रामनगर गांव के एक व्यक्ति की 2012 में मृत्यु होने के बाद उनकी करीब 29 बीघा कृषि भूमि पर अधिकार के लिए दो महिलाओं के बीच विवाद चला। दोनों महिलाओं ने स्वयं को मृतक की पत्नी बताते हुए संपत्ति पर दावा ठोका। एक महिला (वादी) ने खुद को मृतक की विधिवत विवाहित पत्नी बताया जबकि दूसरी महिला (प्रतिवादी) ने लंबे समय तक साथ रहने और सामाजिक पहचान के आधार पर पत्नी होने का दावा किया। प्रतिवादी ने यह भी कहा कि उसका बेटा मृतक की जैविक संतान है और एक बेटी को मृतक ने गोद लिया था।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में करीब 12 वर्ष चले मुकदमे के बाद फैसला वादी के पक्ष में आया। अदालत ने वादी को मृतक की कानूनी पत्नी मानते हुए संपत्ति पर उनका अधिकार स्थापित किया। अदालत ने प्रतिवादी के सभी दावों को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि प्रतिवादी न तो वैध विवाह, न जैविक संतान और न ही गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया साबित कर सकी।
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट, सरकारी रिकॉर्ड और गवाहों के आधार पर जांच में प्रतिवादी के दस्तावेज अपर्याप्त पाए गए। साथ ही अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा की भावनात्मक या सामाजिक दावे कानूनी अधिकार का आधार नहीं बन सकते। केवल दस्तावेजों में नाम दर्ज होना या साथ रहना पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed