फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illegal cuts left on roads, accidents happening daily

Kurukshetra News: सड़काें पर छोड़ दिए अवैध कट, रोज हो रहे हादसे

Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 22 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts left on roads, accidents happening daily
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जिले भर की सड़कों पर अवैध कट राहगीरों के लिए हादसे का कारण बने हैं, जिसके चलते कई बार राहगीरों की जान तक चली जाती हैं। हालांकि जिले भर की सड़कों पर इन अवैध कटाें को बंद किए जाने के लिए कई बार अधिकारियों की ओर से संबंधित विभागों को आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी संबंधित विभाग इन अवैध कटों को बंद करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
हालात यह है कि शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली दो साल पहले ही तैयार हुई पिपली थर्ड गेट मुख्य सड़क पर ही करीब आधा दर्जन अवैध कट है, जिससे हर रोज राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।वैध कटों को लेकर हर माह होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी मंथन होता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इन अवैध कटों के चलते हादसे हो रहे हैं, लेकिन फिर अवैध कटों को बंद किए जाने के आदेश महज आदेश बनकर ही रह गए हैं।
विज्ञापन

इन अवैध कटों से हर रोज सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है और होने वाले इन हादसों में किसी की जान जा रही हैं तो कोई गंभीर तौर पर चोटिल भी हो चुका है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में स्पीड ब्रैकरों से लेकर अवैध कटों के साथ-साथ ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग और शराब पीकर वाहन चलाने पर होने वाले चालानों को लेकर भी हर बार चर्चा होती हैं। लेकिन फिर भी दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध कटों से लोग हो रहे चोटिल
राहुल कुमार का कहना है कि अवैध कटों के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसके कारण कई बार राहगीर चोटिल हो जाते है तो कई बार मौत का शिकार भी हो जाते हैं। इन अवैध कटों को बंद करने के लिए कोई भी अधिकारी गंभीर नहीं है। हर साल अवैध कटों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।



अवैध कटों के आदेश फाइलों तक सिमटे
राहगीर विनोद कुमार का कहना था कि पिपली से थर्ड गेट व रेलवे रोड पर भी कई अवैध कट है, जिनका लोग प्रयोग करते हैं। इन अवैध कटों के कारण हर रोज हादसे होते रहते हैं। अनेकों लोगों को चोटें आ चुकी हैं। इन कटों को बंद करने के लिए हर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आदेश भी जारी होते हैं, जो कि मात्र कागजों में ही सिमट कर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed