फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   if my any word against any people will give regination from polotics : saini

किसी के खिलाफ एक शब्द भी साबित हुआ तो ले लूंगा राजनीति से सन्यास : सांसद सैनी

Thu, 02 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश आयोग की सार्वजनिक की गई रिपोर्ट में अपना नाम आने से सांसद राजकुमार सैनी न केवल हैरान है बल्कि उन्होंने आयोग पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने आयोग को एक जाति विशेष से प्रभावित होने के आरोप लगाए तो वहीं उनकी ओर से किसी के खिलाफ एवं दंगे भड़काने वाला  एक भी शब्द साबित होने पर राजनीति से सन्यास लेने का भी ऐलान किया। अपने निवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बुधवार को सांसद सैनी ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट में उन पर दंगे भड़काने के आरोप लगाए है, लेकिन ये आरोप सरासर गलत व बेबुनियाद है। उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान एक भी शब्द ऐसा नहीं बोला है, जिससे किसी समाज के किसी भी व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंची हो। दंगे भड़काना तो बहुत दूर की बात है। ये अलग है कि उनकी बातों को एक जाति विशेष के लोगों को तोड़-मरोड़ कर प्रदेश सरकार से लेकर प्रधानमंत्री तक पेश किया, लेकिन सच्चाई का सामना करने के लिए वह हर समय तैयार है। सांसद ने कहा कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में उनका नाम लिया है, लेकिन एक बार  झ्भी उनसे पूछताछ व संपर्क करने तक का भी प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन


आयोग ने सिर्फ वही दिखाई दिए जबकि एक जाति समुदाय की अगुवाई कर रहे अनेकों लोग खुले तौर पर भड़काउ भाषण व ब्यानबाजी करते रहे। उनके खिलाफ कई-कई बार अदालतों से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुए, वह दिखाई नहीं दिए। इन लोगों को न प्रकाश आयोग ने प्रमुखता से लिया और न ही ये लोग पुलिस को दिखाई दे रहे है। आयोग पर जाति विशेष दबाव इसलिए भी दिखाई पड़ रहा है कि राज्य से लेकर केंद्र सरकार में मंत्री व दूसरे नेता, जिन्होंने खुले तौर पर आपत्ति वाले ब्यान दिए है, उनके नाम तक का आयोग ने जिक्र नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह आयोग का भरपूर सम्मान करते है, लेकिन रिपोर्ट किस प्रकार से तैयार की गई और उनका नाम कैसे शामिल किया गया, यह देख वह हैरान है। आयोग की रिपोर्ट में नाम आने पर अभी उन्हें सरकार व पार्टी की ओर से कोई बात नहीं की गई है, लेकिन उन पर कार्रवाई की बात आई तो वह इसका स्पष्टीकरण अवश्य ही मांगेंगे। इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता अवश्य है, लेकिन किसी के गुलाम नहीं है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए प्रयास किया है और इसके लिए वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य पर दर्ज मामलों को झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को गिरफतार करना है तो एक जाति विशेष के उन लोगों को गिरफतार करके दिखाएं, जो अदालत की भी लगातार अवमानना कर रहे है। बार-बार वारंट जारी होने के बावजूद वह रास्ते व रेलवे ट्रैक रोकते रहे और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाते रहे।
विज्ञापन


आर-पार की लड़ाई के लिए लोकतंत्र सुरक्षा मंच तैयार
सांसद सैनी ने कहा कि भविष्य में पहले की तरह ही कमजोर वर्ग के हितों पर कुठाराघात किया गया तो लोकतंत्र सुरक्षा मंच आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। वह अपने हकों को बचाने के लिए लगातार संर्घष करेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे किसी भी प्रकार का त्याग क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से दंगो में झूलस सकता है प्रदेश
सांसद सैनी ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में जो दंगे हुए है और जिन अधिकारियों की भूमिका इसमें रही है। वही अधिकारी अभी भी प्रदेश में किसी न किसी स्तर पर तैनात है। ऐसे अधिकारी फिर से ऐसी भूमिका निभा सकते है, जबकि एक जाति विशेष के लोग भी सरकार पर पहले की तरह दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। ऐसे हालात में प्रदेश फिर से दंगो से झूलस सकता है। समय रहते प्रदेश सरकार को पूरी तरह से सचेत रहना चाहिए तथा कानून की सख्ती भी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed