फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ICAS trainees undertook a three-day tour under the vocational training programme

Kurukshetra News: आईसीएएस प्रशिक्षु ने व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किया तीन दिवसीय भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
ICAS trainees undertook a three-day tour under the vocational training programme
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त के ​साथ भारतीय सिविल लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी। सूचना विभाग 
कुरुक्षेत्र। अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली के 33वें व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले में तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व वित्तीय व्यवस्थाओं की जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन


शनिवार को भ्रमण के अंतिम दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर जिले में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दल में भारतीय डाक व टेलीकम्युनिकेशन लेखा और वित्त सेवा-2025 बैच की रसिका राजेश मूले और धतचयेनी आर, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) 2024 बैच के धीरज सिंह कुंवर, निश्चल जैन और भारतीय लागत लेखा सेवा-2025 बैच के अनिकेत सागर और अंकित बंधु शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने दौरे के दौरान राजकीय शिक्षा प्रणाली, अंत्योदय सरल केंद्र, मनरेगा, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और स्मार्ट सिटी मिशन सहित अनेक योजनाओं का विस्तृत अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इन स्थानों पर प्रशिक्षु अधिकारियाें ने किया दौरा
इस भ्रमण के पहले दिन 6 मई को प्रशिक्षु अधिकारियों ने मॉडल संस्कृति स्कूल, सुंदरपुर का भ्रमण कर नई शिक्षा नीति-2020 और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पिपली कार्यालय में विकास योजनाओं का अध्ययन किया। फील्ड विजिट के दौरान अधिकारियों ने सीचेवाल मॉडल, पांच पोंड सिस्टम और मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया।

दूसरे दिन 7 मई को प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, उमरी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके अलावा लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना की व्यवस्थाओं और लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed