{"_id":"1fb77cd3b5e91462c88bb2a2a2099e0b","slug":"i-am-not-invited-in-geeta-jayanti-samaroh-birendr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे गीता जयंती समारोह में नहीं किया आमंत्रित : बीरेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे गीता जयंती समारोह में नहीं किया आमंत्रित : बीरेंद्र
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार भले ही इस बार गीता जयंती समारोह को राज्यस्तरीय समारोह के रूप में आयोजित कर रही हो, लेकिन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया।
इसलिए शनिवार को बीरेंद्र सिंह ने नाराजगी भी जाहिर कर दी। जयराम विद्यापीठ आश्रम में कथा के दौरान हुई आरती में पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे बिना बुलाए किसी कार्यक्रम में नहीं जाते, भले ही वह सरकारी हो या गैर सरकारी। प्रदेश सरकार गीता जयंती समारोह को राज्य स्तर पर मना रही है, लेकिन उन्हें आमंत्रित किया जाता तो वे अवश्य शामिल होते।
बीरेंद्र सिंह ने नेशनल हेराल्ड केस पर कहा कि कांग्रेसी बिना वजह ही मुद्दा बना रहे हैं जबकि सोनिया व राहुल गांधी का न्यायालय में पेश होना न्यायिक प्रक्रिया है। प्रदेश में पूर्व के 10 वर्षों के शासन में सीएलयू के बारे में प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इससे पूर्व बीरेंद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र उत्सव गीता जयंती समारोह के अंतर्गत जयराम विद्यापीठ संस्थान में हुई आरती में भाग लिया। यहां पहुंचने पर जयराम विद्यापीठ संस्थाओं के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने केंद्रीय मंत्री व थानेसर के विधायक सुभाष सुधा का स्वागत किया।
भेजा गया था निमंत्रण : सुभाष सुधा
स्थानीय विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ की ओर से विधिवत रूप से बीरेंद्र सिंह को निमंत्रण पत्र भेजा गया था, लेकिन उस दौरान बीरेंद्र सिंह लोकसभा सत्र में व्यस्त थे, जिस कारण उन्हें यह नहीं मिल पाया।