{"_id":"6a21dd8d11c11abfb10a042d","slug":"hsgmc-meeting-ends-with-reshuffle-of-two-employees-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155940-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो कर्मचारियों के फेरबदल तक सिमटी एचएसजीएमसी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो कर्मचारियों के फेरबदल तक सिमटी एचएसजीएमसी की बैठक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मई माह से मीरी पीरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद के चल रहे मामले के बीच वीरवार को मुख्यालय पर बुलाई गई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक पहले की तरह ही कुछ सदस्यों तक सिमट कर रह गई।
तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चली 13 सदस्यों के साथ बैठक में किन-किन मुद्दों पर मंथन किया गया, यह बाद में भी स्पष्ट नहीं किया गया लेकिन देर शाम तक भी मेडिकल संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मियों को वेतन व अन्य मांगों को लेकर उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई।
कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दादूवाल गुट ने दूरी बनाए रखी जबकि बैठक को पूरी तरह गुप्त भी रखा गया। बैठक के दौरान किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई तो बैठक के बाद भी प्रधान व किसी अन्य सदस्य ने किसी फैसले को लेकर कोई चर्चा मीडिया के समक्ष नहीं की। हालांकि बताया जाता रहा कि बैठक के दौरान कमेटी के आईटी विंग व अकाउंट ब्रांच के दो कर्मियों का मुख्यालय से तबादला किया गया है।