कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मांगों के लिए वीरवार को कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल से मिला। कर्मचारियों ने संघ के प्रधान गुरदीप तंवर के नेतृत्व में अपनी समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन उन्हें सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
संघ प्रधान गुरदीप तंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से पारित कॉन्ट्रैक्चुअल जॉब सिक्योरिटी एक्ट को विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में पास कराया जाए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारी अपने भविष्य के लिए सुरक्षित महसूस कर सकें। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय जैसे मीरपुर विश्वविद्यालय रेवाड़ी, वाल्मीकि विश्वविद्यालय कैथल और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने इस अधिनियम को पहले ही अपनी एग्जीक्यूटिव काउंसिल से पारित कर निगम कर्मियों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान दिनेश कुमार, राहुल सैनी, मेजर तंवर, राजीव सैनी, रवि कश्यप, रवि जाम्बा, सोनू पबनावा, गुरदेव शर्मा, सोनू मेहला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।