फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hindu organizations protest against cow slaughter at the district secretariat.

Kurukshetra News: गोकशी के विरोध में हिंदू संगठनों का जिला सचिवालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations protest against cow slaughter at the district secretariat.
पानीपत। गोकशी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। सोमवार को बजरंगदल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी के आस-पास के गांवों में गोकशी की घटना बढ़ने का आरोप लगाते हुए जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने गोहत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर पूरे प्रदेश में गोहत्या को प्रतिबंधित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बजरंग दल के विभाग संयोजक बोबी ने बताया कि शुक्रवार को सनौली थाना क्षेत्र के गांव पत्थरगढ़ में यमुना नदी के किनारे सटे खेत में गोवंश की कटी गर्दन मिली थी। आठ गोवंश की गर्दन और अन्य अवशेष मिले थे। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार गोकशी के आरोपियों की तलाश में जुटी है। चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर सभी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला सचिवालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे के गांव पत्थर गढ़, गढ़ी बेसिक राणा माजरा में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के आचार्य आजाद ने कहा कि कई बार गोकशी की वारदात सामने आने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही। जिससे बार-बार हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत होती हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में गोहत्या को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। इस मौके पर विक्की बजरंगदल, विशाल व मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ : थाना प्रभारी
सनौली थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि गोकशी की घटना के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। पहले गोकशी के मामले में जेल गए आरोपियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। जिसमें कुछ तथ्य सामने भी आए हैं। अभी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed