फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heroin, smack supplyer arrested on the behest of accused, sent to jail

आरोपी की निशानदेही पर हेरोइन, स्मैक सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Heroin, smack supplyer arrested on the behest of accused, sent to jail
कुरुक्षेत्र। 14 ग्राम हेरोइन और स्मैक के साथ पकडे़ गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि एक फरवरी को उनकी टीम बिरला मंदिर चौक के पास गश्त कर रही थी तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अरमान निवासी शेखों वाला मोहल्ला अंचला चौक आज किरमिच रोड पर ब्रह्मसरोवर के पास हेरोइन, स्मैक लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने किरमिच रोड पर ब्रह्मसरोवर के गेट के पास नाकाबंदी करके अरमान को 14 ग्राम हेरोइन, स्मैक के साथ काबू किया था। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने थाना केयूके में केस दर्ज किया था। अरमान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने यह हेरोइन, स्मैक दर्शन सिंह से खरीदी थी। मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed