फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Helping the needy get on virtue, Sumedha, kurushetra

जरूरतमंद लोगों की सहायता करने पर ही मिलता है पुण्य : सुमेधा 

Sat, 14 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। इसलिए राज्य सरकार के आदेशानुसार ठंड से बचाव करने के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी अधिकारी अलग-अलग जगहों पर कंबल वितरित करेंगे और प्रशासन ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पहले दिन करीब 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए हैं। ये बातें डीसी सुमेधा कटारिया ने शनिवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सुबह-सुबह सन्निहित सरोवर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने के उपरांत समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी चांदी राम, जिला रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने सन्निहित सरोवर पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूजा-अर्चना कर जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। डीसी ने इस दौरान लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। इस पावन पर्व पर अलग-अलग जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। जिला रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने कहा कि डीसी के आदेशानुसार अब तक सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं और सर्दियों तक यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर नगरपालिका पिहोवा के प्रधान अशोक सिंगला, जनकलाल सिंगला, खरैती लाल सिंगला, रामनिवास बसंल, राजीव गर्ग, वीरभान सिंगला, सुषमा सिंगला, कीर्तिका, नमन, साहिल, अविंशका, साहिल तथा अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।      
विज्ञापन

 
कुष्ट आश्रम बिशनगढ़ में बनाया जाएगा भंडारा गृह       
डीसी सुमेधा कटारिया ने मकर संक्रांति पर गांव बिशनगढ़ हरियापुर के श्रीराम कुष्ट आश्रम का दौरा किया। इस आश्रम में डीसी ने मंदिर में माथा टेक कर कुष्ट आश्रम में रहने वाले दर्जनों लोगों को कंबल और प्रसाद वितरित किया। डीसी ने कुष्ट आश्रम का निरीक्षण किया और निरीक्षण करते हुए कहा कि इस आश्रम में एक भंडारा गृह की निहायत जरूरत है। इस विषय पर जनकलाल सिंगला ने कहा कि यहां शीघ्र ही भंडार गृह के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed