फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heavy vehicles banned in Ladwa from 8 am to 8 pm

Kurukshetra News: सुबह आठ से रात आठ बजे तक लाड़वा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles banned in Ladwa from 8 am to 8 pm
लाडवा। गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैन समाज की ओर से आयोजित संत शिरोमणि सैन भगत महाराज की जयंती पर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में कुछ ही भारी वाहन नजर आए। अंकुश गोयल, गोल्डी बड़ौंदी, सन्नी कालड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर डंपरों की वजह से शहर में बढ़ रही भीड़ व दुर्घटनाओं से अवगत कराया था। गत माह मेजर पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते हुए एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला रणजीत कौर की मौत हो गई थी जिससे शहर वासियों में भारी आक्रोश था। वहीं मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और मंच से ही अधिकारियों को आदेश देते हुए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया व अखबारों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है। आधिकारिक व लिखित तौर पर उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने भारी वाहनों को करनाल सीमा के पास बड़ौदा और यमुनानगर सीमा के पास बड़शामी के पास रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन में रेत बजरी से भरे हजारों डंपर शहर से गुजरते हैं जिस कारण इंद्री चौक, रामकुंडी चौक व बाबैन चौक पर भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed