{"_id":"5ec974d78ebc3e9075171848","slug":"health-corona-positive-people-ladwa-kurukshetra-news-knl31857451","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा में एक और केस मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा में एक और केस मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 12
विज्ञापन
लाडवा के वार्ड 11 में तैनात अधिकारियों से दिशा निदेश देते एसडीएम अनिल
- फोटो : Kurukshetra
लाडवा में दूसरे दिन एक महिला कोरोना पॉजिटिव सामने आई है। यह महिला 19 मई को दिल्ली अपनी बेटी के पास गई थी और 20 मई को वापस आई थी। 22 मई को इस महिला का सैंपल लिया गया था। इस महिला को भी मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। महिला को मिलाकर लाडवा में 6 और जिला में 12 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं।
लाडवा के इस केस को भी बाकी पांच केसों के साथ मुलाना के मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं अन्य छह केस पहले से ही आदेश मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन हैं। लाडवा में नया केस वार्ड नंबर 12 की एक 45 वर्षीय महिला पाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए लाडवा के वार्ड 9 में मकान नंबर 144 से 69, वार्ड 11 में मकान नंबर 204 से 213, गांव खेड़ी दबदलान में गुरनाम जाट का डेरा, बकाली में मैन रोड़ मुस्ताबाद 3 गलियों से प्रेम के मकान व घरौला में रमेश की दुकान से नंद लाल के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही इन कंटेंनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र को बफरजोन में शामिल किया गया है।
उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि इन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल जांच की जाएगी। कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी व गांव खेड़ी दबदलान गुरनाम जाट का डेरा, बकाली व घरौला को पूरी तरह सेनिटाइज करवाए जाएगा। इन क्षेत्रों के लिए एसडीएम लाडवा कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है, जिसमें एसडीएम अनिल यादव के मोबाईल नंबर 94164-84996, 70152-43893 व 01744-265555 हेल्प लाइन नंबर जारी किए है।
विज्ञापन
बॉक्स
लाडवा और बाबैन में दुकानें खोलने का समय निर्धारित
एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि लाडवा में एक साथ कोरोना वायरस के 6 पॉजिटिव केस सामने आए है। प्रशासन ने लाडवा कस्बा व बाबैन गांव में सभी दवाईयों व फल सब्जी की दुकानों को खोलने का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रखा है। इन दोनों जगहों पर दूध-डायरी की दुकाने सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक तथा सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुल सकेंगी। उन्होंने कहा कि 22 मई से 25 मई तक बाकी सभी दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।
बॉक्स
फोटो नंबर: 24
45 वर्षीय महिला का सैंपल आया पॉजिटिव: सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि लाडवा के वार्ड नंबर 12 की एक 45 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है। इस महिला का सैंपल 22 मई को लिया गया गया था। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 4046 सैंपल लिए जा चुके है, इन सैंपलों में से 3634 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है वहीं 397 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि 6 लोगों को आदेश और 6 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज तथा एक अन्य मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिले में अब तक 15 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह तीनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
बॉक्स
पिहोवा से स्वास्थ्य विभाग ने लिए 70 लोगों के सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज सब्जी मंडी के आढ़तियों, सब्जी विक्रेताओं व अन्य राज्य से आए करीब 10 लोगों सहित 70 लोगों के सैंपल लिए। नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक पिहोवा में कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। गांव हरिगढ़-भौरख निवासी पुलिसकर्मी महिला का सैंपल पंचकूला लिया गया था तथा उस केस को पंचकूला में ही काउंट किया गया था। पिहोवा मेें कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।