फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health, corona, patient, report, negative

दो और कोरोना संक्रमित हुए ठीक, अब जिला सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
health, corona, patient, report, negative
अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद फूलों से स्वागत करते अस्पताल का स्टाफ। - फोटो : Kurukshetra
कोरोना के जूझ रहे दो और संक्रमित भी शुक्रवार को पूरी तरह से ठीक होकर आदेश अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। जिले और आदेश अस्पताल में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं रहा। कोरोना से जंग जीत चुकी तरावड़ी वासी युवती व कैथल वासी बुजुर्ग को घर भेजने से पहले अस्पताल के अधिकारी, चिकित्सक व स्टाफ ने गुलदस्ते भेंट कर उन पर पुष्प वर्षा की। घर जाकर इन दोनों को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन

बता दें की वीरवार को भी दो कोरोना पॉजिटिव पूरी तहर से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उनमें कैथल वासी एक 11 वर्षीय बच्चा और कुरुक्षेत्र के सेक्टर सात वासी एक युवक शामिल था। ये दोनों भी अभी 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए हुए हैं। लगातार दो दिन में चार पॉजिटिव केस के पूरी तरह नेगेटिव होकर डिस्चार्ज होने से लोगों में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हुआ है। आदेश कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएल भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को 20 वर्षीय तरावड़ी निवासी युवती एवं कैथल निवासी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कैथल निवासी 8 अप्रैल को कैथल से जबकि तरावड़ी निवासी युवती 10 अप्रैल को आदेश अस्पताल में दाखिल किया गया था। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा एवं एसडीएम डॉ. किरण सिंह के सहयोग से कोविड-19 की सभी सुविधाएं अस्पताल को मुहैया कराई गई है। आदेश संस्थान के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल ने बताया कि इस बड़ी कामयाबी का श्रेय अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स स्टाफ एवं अन्य कर्मियों को जाता है। इस अवसर पर डा. ब्रिगेडियर अमरजीत सिंह, एसएमओ डा. रूपेंद्र सैनी, एमएस डा. दलबीर सिंह, जीएम हरिओम गुप्ता, नोडल अधिकारी नरेश ज्योति, डा. रवि तिवारी, डा. कर्नल रजत श्रीवास्तव, डा. अजय गुप्ता, सुभाष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स
23 अप्रैल को कैथल वासी बच्चा और सेक्टर 7 वासी युवक हुआ था डिस्चार्ज
23 अप्रैल को भी कैथल के 11 वर्षीय अफताक ने कोरोना वायरस को मात दी थी। बच्चे की 8 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर एवं डायटिशियन के कुशल नेतृत्व में 22 अप्रैल को बच्चे की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 वासी युवक की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल से उसे पुष्प वर्षा कर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शरीर में थी दर्द की शिकायत
ठीक होने पर तरवाडी वासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि पहले कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, वहां से जब उसके सैंपल लिए गए तो वो पॉजिटिव आए थे। उसके बाद 10 अप्रैल को उसे आदेश अस्पताल लाया गया। युवती ने बताया कि जब वह अस्पताल में आई थी तब उसकी टांगों व शरीर में दर्द की शिकायत थी। उपचार के बाद अब वह स्वस्थ है।

बॉक्स
दिल्ली तबलीगी जमात में तीन-चार दिन रहा था
डिस्चार्ज होने पर 62वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि पिछले महिने वह दिल्ली तबलीगी जमात में गया था। वह वहां पर तीन-चार दिन रहा उसके बाद वह दिल्ली में तीन दिन अन्य जगह रहा। उसने बताया कि 1 अप्रैल को वह कैथल वापस आया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसने बताया कि कैथल में उसके दो बार टैस्ट किए गए। जिसके बाद 8 अप्रैल को उसे आदेश अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि उसे समाचार के माध्यम से ही पता चला कि उसका कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। आदेश अस्पताल में भी उसके चार बार टेस्ट हुए। उसकी नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अब उसे डिस्चार्ज किया गया है। अब वह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed