{"_id":"5ecaae6e8ebc3e90896a282a","slug":"health-corona-gunman-woman-ladwa-kurukshetra-news-knl319372157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधीक्षक के गनमैन समेत एक महिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल अधीक्षक के गनमैन समेत एक महिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
गांव अढोनी में चिकित्सकों की टीम महिला को एंबुलेंस में लेकर जाते हुए।
- फोटो : Kurukshetra
जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। इसमें से एक केस जिला जेल अधीक्षक के 37 वर्षीय गनमैन का है। स्वास्थ्य विभाग ने गनमैन के संपर्क में आने वाले 4 लोगों के भी सैंपल लिए है। हालांकि जेल अधीक्षक का कुछ दिन पहले कोरोना सैंपल लिया गया था जो नेगेटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जेल अधीक्षक का गनमैन कुछ दिन पहले सब्जी मंडी में गया था और वहां पर उसकी दिल्ली सब्जी मंडी से आए एक ट्रक चालक से बातचीत हुई थी। दूसरा केस जिला के गांव अढोनी में एक 65 वर्षीय महिला का है। यह महिला दिल्ली में अपनी बहन के घर से 21 मई को कुरुक्षेत्र में आई थी।
इस महिला का 22 मई को सैंपल लिया गया, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के परिवार में रहने वाले के 11 लोगों के सैंपल लिए गए है और दिल्ली प्रशासन को महिला की बहन के परिवार के 4 सैंपल लेने के लिए लिखा गया है। दोनों केसों को मुलाना के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। इन दो नए केस को मिलाकर जिले में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 14 हो गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 4163 सैंपल लिए जा चुके है इन सैंपलों में से 3794 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, वहीं 352 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि गत दिवस लाडवा के वार्ड नंबर 6 में महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस महिला के चेन में लाडवा से 2 और दिल्ली से 4 सैंपल लिए गए है। वहीं जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2353 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और एक व्यक्ति को होम क्वांरटीन और 3 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि 6 लोगों को आदेश मेडिकल कॉलेज और 8 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज तथा एक अन्य मरीज को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया है।जिले में अब तक 17 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 3 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह तीनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
दिल्ली प्रशासन को लिखा पत्र
गांव आढोनी वासी महिला 21 मई को दिल्ली से कुरुक्षेत्र लौटी थी। दिल्ली में वह अपनी बहन के घर रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र में महिला के परिवार से 11 लोगों के सैंपल लिए हैं। वही जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिल्ली प्रशासन को पत्र लिख महिला की बहन के परिवार से चार लोगों के सैंपल लेने को लिखा है।
विज्ञापन
लाडवा के वार्ड नंबर 6 को घोषित किया कंटेनमेंट जोन
वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए लाडवा के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले रमेश कुमार के घर से प्रवीण कुमार के घर तक, जय भगवान के घर से नरेश कुमार के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही इन कंटेंनमेंट जोन के साथ लगते क्षेत्र वार्ड नंबर 6 में गुरदीप कुमार की दुकान से बलविंद्र शर्मा के घर तक व बलजीत के घर से जसमेर के घर तक के क्षेत्र को बफरजोन क्षेत्र में शामिल किया गया है। इसके लिए एसडीएम लाडवा कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इतना ही नहीं लाडवा क्षेत्र में बनाएं गए कंटेनमेंट जोन और बफर जोन के लिए एसडीएम लाडवा अनिल यादव को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है।