फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   He said the attack on the BJP and the Congress, Kurukshetra

आप ने बोला भाजपा और कांग्रेस पर हमला

Sat, 11 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 11 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
He said the attack on the BJP and the Congress, Kurukshetra
आप ने बोला भाजपा और कांग्रेस पर हमला - फोटो : Amar Ujala

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार डीएलएफ कंपनी और राबर्ट वाड्रा की कंपनी के लाइसेंस को रिन्यू करने की तैयारी में है। इससे हरियाणा में कांग्रेस व भाजपा के बीच चल रहा अघोषित गठबंधन बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन


 नवीन शनिवार को जाट धर्मशाला में शुरू हुए पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जयहिंद, दिल्ली से आए विधायक दिनेश मोहनीया और एनडी शर्मा ने शिविर की शुरुआत की।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि वाड्रा-डीएलएफ प्रकरण में जांच करवाने के नाम पर हरियाणा सरकार शुरू से ही नूरा-कुश्ती खेल रही है। इस जांच के नाम पर सरकार ने प्रदेश वासियों को शुरू से ही गुमराह किया है, क्योंकि सरकार की नीयत में खोट था। सरकार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलाने का ऐलान करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार विरोधी होने का ढोंग कर रही है तो दूसरी तरफ विधानसभा के स्पीकर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुप्पी साधे हुए हैं। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से लेकर आरटीआई सहित कई क्षेत्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के चुनाव परिणामों का भुनाएंगे आप कार्यकर्ता
आप कार्यकर्ता 11 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव के आने वाले परिणामों को भुनाएंगे। जयहिंद ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पंजाब के चुनाव ‘आप’ के पक्ष में होंगे और उनके आधार पर ही हरियाणा में भी जोरदार मुहिम चुनाव परिणाम के दिन से ही शुरू कर दी जाएगी। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के एक साल के कामकाज की समीक्षा भी की। उधर, उन्होंने कहा कि शिविर के अंतिम दिन प्रदेश सरकार की कार्यशैली के विरोध में कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे तो वहीं आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा। वहीं संगठन की मजबूती के संबंध में भी कई अहम निर्णय लिए गए।


300 इंकलाबी कार्यकर्ता हुए शिविर में शामिल
प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के 300 इंकलाबी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश भर से पार्टी की ओर से विशेष तौर पर चयनित किए गए इन कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। शिविर स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के पोस्टरों व फोटो से भी दीवारें पटी हुई हैं। उधर, दिल्ली से पहुंचे आप विधायक दिनेश मोहनीया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दिल्ली सरकार के कार्यों में हर समय अड़चन पैदा करती है। हालात यह बनाए हुए हैं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक चपरासी का भी न तो तबादला कर सकते और न ही पोस्टिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed