फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Havan Yagya and Geeta worship was performed at Geeta place Jyotisar, Chief Minister performed Purnahuti.

Kurukshetra News: गीता स्थली ज्याेतिसर में किया हवन यज्ञ व गीता पूजन, मुख्यमंत्री ने डाली पूर्णाहुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Havan Yagya and Geeta worship was performed at Geeta place Jyotisar, Chief Minister performed Purnahuti.
कुरुक्षेत्र। गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग
कुरुक्षेत्र। गीता जन्म स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर सोमवार को गीता जयंती के अवसर पर हवन यज्ञ व गीता पूजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति डाली और पंडित नरेश शर्मा व वेद पाठियों ने विश्व शांति के लिए पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद सभी ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और जिस वट वृक्ष के नीचे हजारों वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन का मोह भंग करने के लिए उपदेश दिए थे, उसे भी देखा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंंत्री ने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म के मार्ग पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए थे। आज भी उपदेशों के माध्यम से पूरे देश को इस गीता स्थली ज्योतिसर से शांति का संदेश मिल रहा है। जो व्यक्ति, राज्य या देश पवित्र ग्रंथ गीता के इन उपदेशों का अनुसरण करेगा, वह निश्चित ही उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में गीता स्थली ज्योतिसर में पवित्र ग्रंथ गीता की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरा पर आने वाले व्यक्ति के सारे पाप दूर हो जाते हैं और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पवित्र स्थल और तीर्थ को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से महाभारत थीम पर आधारित एक भव्य अनुभव केंद्र का निर्माण किया गया है। यह केंद्र निश्चित ही कुरुक्षेत्र की महिमा को दुनिया तक पहुंचाने का काम करेगा। इस मौके पर केडीबी सदस्य अशोक रोशा, अलकेश मोदगिल, हरमेश सैनी, श्री प्रकाश मिश्रा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग

कुरुक्षेत्र। गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed